Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Deoghar: पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 साल का साइबर ठग, एग्जीक्यूटिव बनकर करता था फोन

On: February 13, 2023 12:27 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देवघर: देवघर के साइबर थाना की पुलिस ने सारठ थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में छापेमारी कर 23 वर्षीय समशेद अंसारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से 3 मोबाइल व 1 फर्जी सिम कार्ड को बरामद हुआ है. इस संबंध में जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी देश भर के 6 साइबर ठगी की वारदात में शामिल रहा है.

देवघर एसपी सुभाष चन्द्र जाट के आदेश पर गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. इससे गहन पूछताछ की जा रही है. कई अन्य खुलासे भी हो सकते हैं. साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइकर ठग ने बताया कि वह पुराने परंपरागत तरीके से साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहा था.

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

साइबर अपराधी फर्जी सिम के आधार पर फर्जी बैंक अधिकारी और कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनकर लोगों से ओटीपी हासिल कर लेता था. उसके बाद ठगी की घटना को अंजाम दे रहा था. इसके अलावा बैंक अकाउंट बंद होने, एटीएम कार्ड बंद होने जैसी बातें कर लोगों से जरूरी जानकारियां हासिल कर ठगी करता था.

डीएसपी ने यह भी बताया कि यह सभी साइबर अपराधी क्विक सपोर्ट और गूगल पे जैसे सिस्टम का भी इस्तेमाल कर ठगी कर रहा था. देवघर साइबर सेल ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

थाना हाजत में हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार की सियासत पर झामुमो का हमला, भाजपा पर जनादेश के अपमान का आरोप

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

क्या बिहार को मिलने वाला है नया मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज

डीसी और एसपी ने कर्मियों संग खेली होली, दिया सौहार्द का संदेश

होली के दिन सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्थलगड़ा में मातम…

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, शहर में दिखा उत्साह

युवाओं का होली मिलन: अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार के नेतृत्व में सौहार्द और विकास का संकल्प

पत्रकारों का रंगोत्सव: अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में भव्य होली मिलन, एकता का दिया संदेश

6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव, ‘गाड़ी लोहरदगा मेल’ समेत कई आकर्षण

पति ने दूसरी शादी की… और खुद ही पहली पत्नी को भेज दी तस्वीरें! आखिर क्यों?

Leave a Comment