Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अंचल कोर्ट में आए पांच मामले, मुखिया के नेतृत्व में जल एवं र्मदा संरक्षण शिविर का आयोजन, शार्ट सर्किट से जेनरल स्टोर में लगी आग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुखिया के नेतृत्व में जल एवं र्मदा संरक्षण पर शिविर का आयोजन

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा): पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत बरवाडीह पंचायत सचिवलाय में मंगलवार को जल एवं र्मदा संरक्षण पर शिविर आयोजन मुखिया संदीप कुमार सुमन उर्फ महेश दांगी के नेतृत्व में किया गया। शिविर में जल संचय किए जाने और मिट्टी कटाव को रोकने की जानकारी देने के साथ बताया गया कि वर्तमान समय में पानी कि किलत काफी बढ़ गई है। शिविर में मुखिया के अलावे रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, ग्रामीण कमलेश सिंह, देवकी राणा, देवकी दांगी आदि उपस्थित थे।

अंचल कोर्ट में आए पांच मामले

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को अंचल कोर्ट का आयोजन सीओ जयशंकर पाठक के नेतृत्व में किया गया। जिसमें जमीन सम्बंधी 5 मामले आये और सुनवाई के लिए दोनों पक्षों के कागजात की जांच की गई। जिसमें महुआटांड गांव के छटन गंझू बनाम सुकर ठाकुर, इंद्रा गांव के जयराम यादव बनाम टेको महतो, नयाखाप गांव के झमन भुइयां बनाम अशोक यादव, मारंगी गांव के रामरोहन बैठा बनाम जितेंद्र नाथ दांगी व नागेश्वर रज्जक बनाम भेखलाल महतो के बीच जमीन सम्बंधी विवाद का मामला आया। अंचलाधिकारी ने सभी मामले के दोनों पक्षों की कागजात की जांच कर सुनवाई कर आदेश पर रखा है। अंचल कोर्ट में कर्मियों के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।

शार्ट सर्किट से जेनरल स्टोर में लगी आग, लाखों रूपए का सामान जलकर राख

न्यूज स्केल संवाददाता
हंटरगंज(चतरा): हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयपुरा बाजार में मंगलवार की सुबह सर्किट से जेनरल स्टोर में आग लगने से लाखो रूपए के सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार अचानक मंगलवार कि सुबह बिजली के शार्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने दुकान के मालिक को दी। दुकान मालिक सुमन प्रसाद ने बताया कि दुकान में रखे समान, इनवाइटर, स्टोपलाइजर, कॉपी-कलम, कास्मेटिक आइटम, गिफ्ट आइटम जलकर राख हो गये।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment