Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोड्डा मेले में आकर्षण का केंद्र बना ‘मौत का कुआं’, खिलाड़ी बोले- रोज होती है मौत से मुलाकात

On: February 13, 2023 12:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गोड्डा: गोड्डा के राजकीय मेले में करीब 2 वर्षों बाद इस बार मौत के कुआं का खेल आया है. जो पूरे मेला का केंद्र बिंदु बना हुआ है. मेला में रोजाना मौत के कुआ का 12 शो होता है. प्रत्येक शो को करीब एक हजार लोग देखते हैं. एक टिकट का मूल्य 30 रुपए है. शो में मौत का खेल लड़का और लड़की दोनों मिलकर दिखाते हैं. इस दौरान बाइक व कार कुआं की दिवारों पर चलाई जाती है.

12 साल की उम्र में चला रहा बाइक

मौत के कुआं में खेल दिखाने वाले 19 वर्षीय विशाल कुमार ने न्यूज18 लोकल को बताया कि वह 12 साल की उम्र से मोटरसाइकिल चला रहा है. दोस्त के माध्यम से इस खेल में प्रवेश किया और तभी से मौत के कुआं में बाइक चला रहा है. वह बिहार के शेखपुरा जिला के हजरतपुर के मंडरो गांव का रहने वाला है.

वहीं दूसरे खिलाड़ी कौशल कुमार ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से मौत के कुअं में कार चला रहा है. अब उनकी आदत हो गई है. इसलिए उसे डर नहीं लगता है. शुरू-शुरू में थोड़ा बहुत डर था, लेकिन यहां गाड़ी चला रहे लोगों को देखकर सीखा और अब पूरी तरह से ट्रेंड हो गया गया है. कौशल बिहार के पूर्वी चंपारण के वेदया का रहने वाला है.

रोजाना मौत से मुलाकात

मौत के कुआं में गाड़ी चलाने वालों ने ऑफ रिकॉर्ड बताया कि उनके साथ अभी तक कोई हादसा नहीं हुआ है. कहीं दूसरी जगह हादसा होता भी है तो मालिक उनसे छुपाने की कोशिश करता है और इन बातों पर ध्यान नहीं देने को कहता है. उन्होंने बताया कि उन्हें मेला के हिसाब से भूगतान किया जाता है. यदि 20 दिन का मेला है और ठीक ठाक कमाई हुई तो 20 हजार रुपये दिए जाते हैं. खिलाड़ियों ने यह भी बताया कि किस्मत के खेल में रोजाना मौत से मुलाकात होती है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

Leave a Comment