Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जेजेएमपी समर्थक समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस जब्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जेजेएमपी समर्थक समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस जब्त

पुलिस ने साके पहाड़ में छुपाए गए दो पिस्तौल और 85 जिंदा कारतूस किए बरामद

लोहरदगा: लोहरदगा पुलिस को नक्सली संगठन जे.जे.एम.पी. (झारखंड जन मुक्ति परिषद) के समर्थकों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेन्हा थाना क्षेत्र से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर जमीन में छुपाए गए दो अवैध पिस्तौल और इंसास रायफल के 82 कारतूस सहित कुल 85 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा सादिक अनवर रिजवी को शनिवार को सूचना मिली थी कि नसीम अंसारी (पे० सराफत अंसारी, सा० हेसवे), जो जेजेएमपी संगठन का समर्थक बताया जाता है, ने अपने पास अवैध हथियार रखे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएसपी (मुख्यालय) समीर कुमार तिर्की और नव नियुक्त डीएसपी सुधीर प्रसाद साहु के मार्गदर्शन में सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने ग्राम हेसवे में छापामारी कर नसीम अंसारी और उसके सहयोगी श्यामलाल यादव (पे० स्व० छटन यादव, सा० हेसवे) को धर दबोचा। पुलिस द्वारा सघन पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अवैध हथियार गांव के पास स्थित साके पहाड़ में छुपा रखे हैं। आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान पर तलाशी ली गई, जहां से एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखे 02 पीस पिस्तौल (7.65 MM), 82 पीस इंसास रायफल के कारतूस (5.56 MM), 03 पीस कारतूस (0.315/8MM) बरामद हुए। इस संबंध में सेन्हा थाना में काण्ड संख्या 117/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किस आपराधिक गतिविधि या नक्सली कार्य में किया जाना था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment