Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जीजा-साली ने मिलकर प्रेमी की हत्या की, जली हुई हालत में मिली लाश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शारीरिक संबंध बनाने का डालता था दबाव — महिला ने रची खौफनाक साजिश

रिपोर्ट — News Scale Live |

फतेहपुर (सीकर, राजस्थान)। प्रेम संबंध की कड़वाहट ने एक जान ले ली। फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही प्रेमी की हत्या अपने जीजा के साथ मिलकर कर दी। मृतक की पहचान दयाचंद के रूप में हुई है, जो पेशे से एसी-फ्रिज मैकेनिक था। आरोपी महिला सीता देवी (33) पत्नी कुलदीप, निवासी थूईया, थाना भट्टकला, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) बताई गई है, जो वर्तमान में गारिंडा (फतेहपुर) में रह रही थी। जानकारी के अनुसार, मृतक दयाचंद और सीता देवी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। दयाचंद, सीता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था और इंकार करने पर बदनाम करने की धमकी देता था। इससे तंग आकर महिला ने अपने जीजा पवन (निवासी हुडेरा) और उसके साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

10 अक्टूबर की रात, आरोपियों ने दयाचंद को झांसे में बुलाया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में मामले को सड़क हादसे का रूप देने के लिए शव और बाइक को आग के हवाले कर दिया। जली हुई लाश बीकानेर–झुंझुनूं बाइपास पर चित्रकूट बालाजी मंदिर के पीछे सड़क किनारे मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने गहन जांच शुरू की। फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने तकनीकी जांच और कॉल डिटेल के आधार पर हत्या का राज खोला। जांच के बाद सीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि जीजा पवन और उसके साथी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। हत्या में प्रयुक्त वाहन और अन्य सबूत जब्त कर लिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment