Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर की अखंड सौभाग्य की कामना, की वट वृक्ष की परिक्रमा

On: May 19, 2023 10:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
चतरा/कुंदा/इटखोरी। शुक्रवार को वट सावित्री पूजा जिला मुखयाल सहित सभी प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। सुहागिन महिलाएं वट सावित्री पूजा पर पति की लंबी आयु और अखण्ड सौभाग्य के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। सुहागिन महिलाएं अपने पति के लम्बी आयु के लिए व्रत रख मान्यताओ के अनुसार वट वृक्ष की विधि-विधान के साथ पूजा की। जिले भर में सुबह से ही सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती दिखीं। ज्ञात हो कि स्नान ध्यान के बाद महिलाएं नए वस्त्र धारण कर हाथों में पूजा की थाली लिए नजदीकी वट वृक्ष के नीचे पहुंची। जहां जल, सिदूर, हल्दी, गुड़, भींगा चना, फल व प्रसाद का भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सत्यवान व सावित्री की कथा सुनी। कथा सुनने के बाद महिलाओं ने वट वृक्ष का 108 बार परिक्रमा कर अमर सुहाग की कामना की। पूजा को लेकर बरगद के पेड़ के नीचे महिलाओं की भारी भीड़ रही। बताया जाता है कि वट सावित्री पूजा सुहागिनों के अखंड सौभाग्य प्राप्त करने का प्रमाणिक और प्राचीन व्रत है। धर्म ग्रंथों में इस बात का उल्लेख है कि व्रत करने से अल्पायु पति भी दीघार्यु हो जाता है। सुहागिन महिलाओं ने कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप के समीप भारी संख्या में एकत्रित होकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने कई स्थानों पर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनो देवताओं का वास होता है, इसलिए सुहागिन महिलाए अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

Leave a Comment