11 सूत्री मांगों को लेकर जनसेवकों का हड़ताल 10वें दिन भी रहा जारी, कृषि सहित अन्य कल्याणकारी योजनाएं हो रही प्रभावित

newsscale
2 Min Read

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/मयूरहंड। झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आवाहन पर 11 सूत्री मांगो के लेकर जिले के जनसेवक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान समाहरणालय के समक्ष गुरुवार को दसवें दिन भी जनसेवक संघ के सदस्य धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष नवीन तिर्की कर रहे हैं। उन्होने कहा कि षडयंत्र के तहत जनसेवक का ग्रेड पे चौबीस सौ से घटा कर दो हजार रुपये कर दी गई है, जो पहली बार हुआ है। राज्य के कृषि मंत्री मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। जबतक हमलोगांे की मांगें पूरी नहीं होगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। हमलोग अपने हक के लिए हडताल पर बैठे हैं और अपना हक लेकर रहेंगे। जनसेवको के हड़ताल पर चले जाने से जिले में हर तरह के जन कल्याणकारी कार्य बाधित हो गया है। लोगों को वृद्धा पेंशन, आवास, मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को कार्य नहीं मिल पा रहा है, इसके अलावा किसानों के बीच बीज का वितरण नहीं हो पा रहा है। धरना प्रदर्शन में सचिव रोहित कुमार, उपाध्यक्ष नवल किशोर, मीडिया प्रभारी अभिजित घोष, सतीश कुमार मिश्रा, चंदन कुमार के अलावा अन्य लोग शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *