20 सूत्री क्रियान्वयन समिति ने किया आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण & उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने किया विभिन्न गांव का दौरा

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

20 सूत्री क्रियान्वयन समिति ने किया आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, केंद्र में नामांकीत थे 40 बच्चे, उपस्थिति मात्र आठ

गिद्धौर (चतरा): गिद्धौर प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति द्वारा अध्यक्ष विनोद कुमार पासवान के नेतृत्व में बुधवार को विभिन्न आंगनबाड़ी व उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में महुआटांड़ आंगनबाड़ी में सेविका व सहायिका उपस्थित थे। परंतु रजिस्टर में 40 बच्चो का नामांकन था, पर उपस्थित मात्र आठ बच्चे ही थे। जिसपर सभी ने असंतोष व्यक्त किया। मजे की बात यह रही की 15 व 16 मई तक बच्चे का पुरा अटेंडेंस बनाया गया था। साथ ही साथ जो जलमिनार आंगनबाड़ी केंद्र में लगाया गया है। वह पूरी तरह खराब है। इसके साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र गांगपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र से दोनो एनएम व सफाई कर्मी अनुपस्थित थे। परंतु उनका उपस्थिति बनाया हुआ था। सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों को सूचित कर व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य मनोज कुमार वर्मा सहित अन्य शामिल थे।

उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने किया विभिन्न गांव का दौरा

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर (चतरा): जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी बुधवार को गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा किया। इस क्रम में अधूरे पड़े प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास को जल्द पूर्ण करने का निर्देश उन्होंने लाभुकों से भेंट कर दिया। बताया कि मई के अंत तक किसी भी स्थिति में आवास को पूर्ण करें। उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रखंड के गांगपुर व बारियातु सहित अन्य गांव का दौरा किया। इस दौरान बीडीओ संजीत कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *