Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा जिला की 40वीं वर्षगांठ पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा, व्यवसायिक व एतिहासिक रूप से लोहरदगा जिला का गौरवशाली इतिहास

On: May 17, 2023 8:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जंगल, जमीन, नदी को बचाना हमारी जिम्मेवारी, तभी होगा पर्यावरण में सुधार : डॉ रामेश्वर उराँव

विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करनेवालों को किया गया सम्मानित, पद्मश्री मुकुंदलाल नायक और मधु मंसूरी हँसमुख ने दी प्रस्तुति

लोहरदगा। लोहरदगा जिला की 40वीं वर्षगाँठ आज ललित नारायण स्टेडियम में मनायी गयी। इस मौके पर स्टेडियम में स्टार्टअप मेला-सह-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ रामेश्वर उरांव, माननीय मंत्री, वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक मामले, विभाग झारखण्ड द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस मौके पर मुख्य मंच पर पद्मश्री मुकुंद लाल नायक, मधु मंसूरी हंसमुख, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र बहादुर पाल, उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर अग्रवाल, बिशुनपुर विधायक प्रतिनिधि सुखदेव उरांव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, सुखैर भगत, युवा नेता रोहित उरांव समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री ने कहा कि लोहरदगा जिला में प्राकृतिक संपदा भरपूर है। यहां नदियां हैं, हरे भरे जंगल हैं। लेकिन अब मौसम में काफी बदलाव आया है। मानसून अब देर से आता है। पर्यावरण बिगड़ रहा है। नदी, जंगल, जमीन को बचाना हम सभी की जिम्मेवारी है तभी पर्यावरण में सुधार आएगा।
वर्ष 1901 में लोहरदगा जिला को रांची सदर ले जाया गया, तब से रांची जिला हो गया। वर्ष 1972 में सब-डिवीजन बनाया गया और 1983 में रांची और लोहरदगा जिला अलग-अलग हो गया। लोहरदगा जिला बनाने और लोहरदगा जिला में बड़ी रेल लाईन बिछाने में स्वर्गीय शिपप्रसाद साहू का महत्वपूर्ण पहल रही। जब में पुलिस सेवा में रहा तो यहां पदस्थापित रहा। जोनल डीआईजी रहते हुए भी इस जिला में आना-जाना रहा। राजनीति में आने के बाद पार्टी के निर्देश पर लोहरदगा से चुनाव लड़ा और यही मेला कर्मक्षेत्र रहा।

लोहरदगा जिला का एक व्यवसायिक और एैतिहासिक महत्व है। ईस्ट इंडिया कंपनी और ब्रिटिश इंडिया के समय यह प्रमुख केंद्र रहा। शेरघाटी, चतरा, लोहरदगा, जशपुर औ रायपुर उस समय महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करते थे। यहां वर्ष 1983 के समय जनजातीय समूहों को महत्वपूर्ण निवास स्थल हुुआ करता था। लेकिन बाद में स्थितियों में सुधार आता गया। लोहरदगा जिला बनने के बाद यहां पांच प्रखण्ड बने, बाद में कैरो और पेशरार प्रखण्ड बना।
आज जिला में स्टेडियम हैं, खेल के क्षेत्र में प्रतिभाएं निखर कर बाहर आ रही हैं। आज बिजली की सुविधा है, सड़के अच्छी बन गई हैं, पावर सब-स्टेशन का निर्माण हुआ है। माननीय मंत्री ने लोहरदगा जिला के अच्छे भविष्य की कामना की।

आनेवाले 10 वर्षों में और बेहतर होगा लोहरदगा : राजेंद्र बहादुर पाल

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र बहादुर पाल ने कहा कि आनेवाले 10 वर्षों में और बेहतर होगा यही कामना है। हम सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए व्यक्तिगत व सामूहिक प्रयास करना होगा। यहां की खूबसूरती बनी रहे इसके लिए हमें आगे आना होगा। यहां के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस भटकाव से बचने की जरूरत है। नैतिक व शारीरिक पतन से बचना होगा। जिला के विकास की गति को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा।

लोहरदगा वीरों की भूमि : डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण

उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि लोहरदगा वीरों की भूमि रही है। शहीद पाण्डेय गणपत राय यहां जन्मे और स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, शहीद हुए। बाबू वीर कुंवर सिंह की बहन लोहरदगा जिला में ब्याही गयीं। यहां के युवाओं के उर्जा है, प्रतिभा है। यहां के युवा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिला को पहचान दिला रहे हैं। प्रकृति की ओर से लोहरदगा जिला को असीम सुंदरता मिली है।

बेहतर कार्य करनेवाली महिलाओं को मिला सम्मान

लोहरदगा जिला में अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करनेवाली महिलाओं को जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व पौधा देकर सम्मानित किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में प्लस टू राजकीयकृत कस्तूरबा उच्च विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य रश्मि तिर्की, एकलव्य आवासीय मॉडल उच्च विद्यालय कुजरा की प्राचार्या अमृता मिश्रा, सहायक अध्यापिका रूबी एक्का उत्क्रमिक प्राथमिक विद्यालय कुटमू, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ दीप्ति माल्विका कुजूर, जीएनएम सबीता कुजूर, समाजसेवा के क्षेत्र में होप संस्था की मनोरमा एक्का, पत्रकारिता के क्षेत्र में नूतन कच्छप को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

विजेता व उप विजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत

दिनांक 14.05.2023 से आयोजित हो रहे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स के विजेताओं व उप विजेताओं (टीम व एक प्रतियोगिता) को मुख्य मंच से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पद्मश्री मुकुंद लाल नायक और मधु मंसूरी हंसमुख द्वारा दी गई प्रस्तुति रही जिसका लोगों व अतिथियों ने भरपूर आनंद लिया। जिला प्रशासन की ओर से दोनों कलाकारों का सम्मान भी किया गया।

आज मेला में कुल 26 स्टॉल लगाये गये थे जिनमें नगर परिषद के चार, जेएसएलपीएस के तीन, हिंडाल्को का एक और अन्य शिक्षा विभाग के थे।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला का निरीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम में सभी जिला परिषद सदस्य, सभी प्रखंड प्रमुख व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment