ऑर्केस्ट्रा सांस्कृतिक नागपुरी कार्यक्रम में, कलाकारों ने बांधा समां

Anita Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पारस कुमार इंद्र गुरु क़ी रिपोर्ट
किस्को/लोहरदगा। जिले के किस्को दुर्गा मंदिर परिसर में मां दुर्गा पूजा समिति किस्को की ओर से भव्य ऑर्केस्ट्रा सांस्कृतिक नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को बैच पहनाकर कमिटी के लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक नागपुरी भक्ति जागरण की शुरुआत गणेश बंदना व माता की आरती के साथ हुई। इधर पुरोहित विमलेश मिश्रा द्वारा माता की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसके उपरांत कलाकार मंडली की टीम ने एक से बढ़कर एक भक्ति, नागपुरी फिल्मी और भोजपुरी गीत और डांस प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनोरंजन किया। यहां पर रांची नाज इवेंट के कलाकरों की प्रस्तुति, रातभर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं लोहरदगा डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा भक्ति गानों में बेहतरीन डांस प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसे नियंत्रित करने हेतु बड़ी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम को सफल बनाने में वोलेंटियर ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि रंगारंग सांस्कृतिक नागपुरी भक्ति जागरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से परहेपाट पंचायत के मुखिया जतरू उरांव, उप मुखिया सुधीर कुमार, मजिस्ट्रेट संजीत कुमार, प्रकाश कुमार, आशीष कुमार, प्रमोद शाहदेव, राजकुमार मुंडा, मुकेश कुमार साहू प्रकाश नायक व अन्य लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *