Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्रम मंत्री ने किया सात करोड़ की 35 योजनाओं का शिलान्यास

On: May 14, 2023 11:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

चतराः दो दिवसीय दौरे के दौरान अंतिम दिन रविवार को झारखंड सरकार के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा करीब सात करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होने वाले 35 योजनाओं का जिला मुख्यालय से ऑनलाइन शिलान्यास किया गया। चतरा सर्किट हाउस में आयोजित ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री श्री भोगता ने 13 कब्रिस्तान घेराबंदी, 20 सरना स्थल घेराबंदी, 2 अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ हीं मौके पर मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभुक के बीच ट्रेक्टर वितरण भी किया गया। मंत्री श्री भेक्ता ने शिलान्यास के उपरांत कहा कि जिले में सरकारी प्रावधान के तहत विकास की गंगा बह रही है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि जिले की चौमुखी विकास अब आंधी का रूप धारण कर लिया है। श्रम मंत्री द्वारा हंटरगंज प्रखंड के पंचायत मीरपुर, औरु, जोरीकला, औरू, चतरा प्रखंड के पंचायत चतरा, प्रतापपुर प्रखंड के पंचायत डुमरवार, सिदकी, चंद्रिकला गोविंदपुर, कान्हाचट्टी प्रखंड के पंचायत चिड़ीदिरी, राजपुर, मदगड़ा, गिद्धौर प्रखंड के पंचायत पहरा, सिमरिया प्रखंड के पंचायत कसारी में कुल 13 कब्रिस्तान घेराबंदी योजना का, सिमरिया प्रखंड के पंचायत इचाक, बानासाड़ी, जांगी, कसारी, पत्थलगड़ा प्रखंड के सिमरातरी, टंडवा प्रखंड के साराढू, राहम, नवाडीह, कबड़ा, नवाडीह, धनगड़ा, लावालौंग प्रखंड के सिलदाग, मांधनिया, कोलकोले, रिमी, मांधनीय, कोलकोले, रिमी गांवो में कुल 20 सरना स्थल घेराबंदी योजना का शिलान्यास किया गया। साथ हीं चतरा के मदरसा रसीदुलउलूम में अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण, सिमरिया प्रखंड के जामिया मजहरूल इस्लाम सिमरिया में अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में विशेष रूप से उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का, सिमरिया विधायक प्रतिनिधि, समेत अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चंद्रनाथ हत्याकांड का बड़ा खुलासा: फास्टैग और 100+ CCTV से पकड़े गए हत्यारे; UP-बिहार से मुख्य शार्प शूटर समेत 5 गिरफ्तार!

खौफनाक वारदात: सनकी पिता ने कुल्हाड़ी से पत्नी, गर्भवती बेटी और जवान बेटे को काट डाला!

मौत की घाटी में भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक आपस में भिड़ीं 9 गाड़ियां; मची चीख-पुकार!

रिश्तों का कत्ल: कलियुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वारदात में पत्नी और साला भी शामिल!

18 माह की मासूम अदिति की तलाश तेज, सटीक जानकारी देने वाले को 50 हजार का नकद इनाम; CM ने लिया संज्ञान!

भंडरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध करम लकड़ी बोटा से लदा ट्रैक्टर जप्त, माफियाओं में हड़कंप

एसपी आवास के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार,एक कि मौत, चार गंभीर रूप से घायल 

लोहरदगा: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में नागरिकों ने सीखे RTI के गुर, 102 वर्षीय समाजसेवी सम्मानित

करोड़ों Android यूजर्स के लिए हाई अलर्ट: आपके फोन में है सेंधमारी का बड़ा खतरा, भारत सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी!

इंसानियत शर्मसार: शराबी पिता ने 5 महीने की दुधमुंही बच्ची को मुक्कों से पीटकर मार डाला, शव डस्टबिन में फेंका!

हंता वायरस का खौफ: स्पेन के पास क्रूज पर फैला संक्रमण, दो भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू कर नीदरलैंड भेजा गया!

दिनदहाड़े फायरिंग: BJYM नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां, पीठ में लगी दो गोली; आरोपी गिरफ्तार!

Leave a Comment