न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा)। शनिवार को टंडवा प्रखंड क्षेत्र के सराढू के हरैया टोला में पांच दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में सिमरिया विधायक किसुन दास, जिप सदस्य सुभाष यादव, मनोज चंद्रा, मुखिया सीता देवी, उप मुखिया राजेश साव मुख्य रूप से शामिल थे। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से उपकापानी टैरा कोशाहा होते धोरधोरवा नदी पहुंची। जहां यज्ञाचार्य पंडित सुमन वत्स, आचार्य जयप्रकाश पांडेय, उपाचार्य पंडित श्री राजासंस्कृताचार्य व सुभम शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशो में गंगा पूजन के उपरांत जल भरवाया। जिसके उपरांत पुनः कलशधारी व श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ हेचाबालिया सराढू आदि गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञशाला पहुचें, जहां कलाशें को स्थापित किया गया। कलश यात्रा में अध्यक्ष सतीश महतो, उपाध्यक्ष नेमधारी महतो, सचिव किशोर महतो, कोषाध्यक्ष पप्पू कुमार, उप सचिव संजय महतो, महेंद्र महतो, मुकेश राणा, विनेश राणा, जगेश्वर महतो, सोमर महतो, छ्ठु महतो, जगदीश महतो, अमृत महतो आदि शामिल थे।




















Total Users : 1038571
Total views : 2825243