Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

250 गांवा होंगे ओडीएफ प्लस श्रेणी में

On: May 12, 2023 11:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत अभियान व अन्य क्रियान्वित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा

न्यूज स्केल संवाददाता

चतराः समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) सहित पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसमें उपायुक्त ने क्रमवार जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) की प्रगति पर बिंदूवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि उक्त योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, आंगनबाड़ी, सामुदायिक शौचालय आदि स्थानों पर पानी की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन तथा हर घर जल (एचजीजे) का प्रमाणीकरण करने का निर्देश दिया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्राम के स्टार रेटिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके तहत 250 गांवो का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उनको ओडीएफ प्लस श्रेणी में लाने व शौचालय निर्माण में बकाया राशि प्रखण्ड स्तर पर समन्वय बनाकर वसूल करने का निर्देश दिया। कैपेसिटी बिल्डिंग के अंतर्गत दिए जा रहे प्रशिक्षण व कार्यशाला की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि पंप ऑपरेटर, बिजली मिस्त्री, प्लम्बर आदि का प्रशिक्षण जिला में ही कराएं। माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के अंतर्गत किये गए कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को एमएचएम व प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट हेतु प्राकलन बनाने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा डेडीकेटेड फीडर लाइन भेड़ी फॉर्म से जलापूर्ति हेतु प्राकलन उपलब्ध कराया गया है तथा इस संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बैठक में कार्यपालक पीएचईडी समेत अन्य संबंधित मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन: अनिल यादव

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: इटखोरी में 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment