Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय देवी शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, राज्य के श्रम मंत्री हुए शामिल

On: May 11, 2023 8:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

हंटरगंज(चतरा)। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयपुरा पंचायत के दुंदु गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री देवी शतचंडी सह प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ गुरुवार से शुरू हो गया। यज्ञाचार्य द्वारा पूजा अर्चना के बाद रास विहारी जी पंडित के द्वारा कलश यात्रियों को रवाना किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल हुए। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से निकल कर पुरे नगर भ्रमण करते हुए तलाब तट पहुंची, जहां यज्ञाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में पवित्र जल उठाया गया। इसके पश्चात पुनः कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची और विधि विधान के साथ कलश स्थापित किया। इस दौरान जय माता दी, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना जगे, विश्व का कल्याण हो, जय श्री राम आदि नारे लगाए जा रहे थे। जबकि कलश यात्रा के पीछे-पीछे लोग गाजे बाजे के साथ नवयुवक थिरक रहे थे। इस दौरान श्रम मंत्री श्री भोक्ता ने कहा कि यज्ञ के होने से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। साथ ही मनुष्य में भाई चारगी का भाव जगने लगता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ में प्रवचन और मंत्रोचार की ध्वनि जहां तक जाती है वहां तक क्षेत्र पवित्र हो जाता है। यज्ञ में प्रतिदिन संगीतमय प्रवचन एवं रामलीला का आयोजन किया किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार

होमगार्ड बहाली में ठगी का प्रयास, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Leave a Comment