Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर चलाया जा रहा जागरुक्ता अभियान

On: May 11, 2023 8:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

चतराः झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्त्वाधान में, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं सचिव प्रज्ञा बाजपेई के द्वारा 13 अप्रैल 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले के सभी 12 प्रखंडों में जागरुक्ता अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को जिले के सभी 12 प्रखंडों के पीएलवी की एक ऑनलाइन मीटिंग कर सभी को राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर लोगों को न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय वादों का अधिक से अधिक निष्पादन करवाने का निर्देश दिया गया। सचीव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के दीवानी मामले, सुलहनिय अपराधिक मामले, बैंक सर्टिफिकेट केस, वैवाहिक पारिवारिक (विवाह विच्छेद को छोड़ कर), श्रम संबंधित, भू अधिकरण से संबंधित, राजस्व संबंधित, वेतन व भत्ता व सेवा निर्मित लाभ से संबंधित, बिजली व जल बिल से संबंधित (अशमनीय मामले को छोड़कर), उत्पाद व वन विभाग से संबंधित, नाप तौल भिभाग से संबंधित, चेक बाउंस, विवाद पूर्ण निस्तारण योग्य मामले, मनी रिकवरी केस व अन्य सुलहनीय मामले का निष्पादन कराया जा सकता है। सचिव ने सभी पीएलवी को निर्देश दिया की अपने प्रखंडों के लोगों को 13 अप्रैल तक वादों के निष्पादन करने के लिए प्रेरित करें। गोविंद ठाकुर प्रतापपुर, मयूरहंड में मुजाहिर हुसैन और दयानंद कुमार शर्मा, अशोक यादव और पिंटू रविदास कान्हाचट्टी, इटखोरी में पूनम देवी और कृष्ण मुरारी, सिमरिया में सुबोध कुमार शर्मा, गिद्धौर में संभू कुमार राणा, चतरा में अनिल कुमार, लावालोंग में रविकांत, टंडवा में राजेंद्र ओझा, पत्थलगड़ा में रविंदर कुमार, हंटरगंज में कुमार विवेक रंजन, कुंदा में संजय कुमार चौचुरी ने इस संदर्भ में व्यापक प्रचार प्रसार किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

Leave a Comment