Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने की जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा, कहा कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

On: May 11, 2023 8:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

चतराः गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, विशेष केन्द्रीय सहायता मद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी से संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में प्रतापपुर प्रखंड अन्तर्गत हिंदियाकला में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा विशेष केन्द्रीय सहायता मद से बिरहोर परिवारों के बीच पेयजलापूर्ति हेतु लगाये गए चापानल के वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। माता कॉलेश्वरी मंदिर स्थित पेयजल की आपूर्ति हेतु विद्युत की आवश्यकता को देखते हुए कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को निर्देशित किया गया कि पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। ताकि वहां पेयजल की आपूर्ति की जा सके। भेड़ी फार्म में चल रहे सौदर्यीकरण कार्य एवं कैंटीन निर्माण, सड़क निर्माण कार्य समेत अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। जिला अनुमण्डलीय पुस्तकालय में चल रहे सोलर पैनल के अधिष्ठापन कार्य, पुस्तकालय नवीकरण कार्य, भवन मरम्मति कार्य समेत अन्य अतिआवश्यक कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र को निर्देशित किया कि कार्यों का समय-समय पर अपने स्तर से निगरानी कर शीघ्र कार्य को पूर्ण करायें। जिससे जिले के छात्र-छात्राओं को जल्द से जल्द इसका लाभ प्राप्त हो। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद, विशेष केन्द्रीय सहायता मद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी से संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि वैसे योजनाएं जो पूर्ण हो चुकी हैं का उद्घाटन कार्य एवं संबंधित को हस्तगत कराएं। साथ ही वैसे योजनाएं जो अभी पूर्ण नहीं हुए है उसे दिए गए समय सीमा के अंदर निगरानी रखते हुए पूर्ण कराएं। वहीं जिन योजनाओं का कार्य प्रारंभ करना है उनकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाय ताकि शिलान्यास का कार्य किया जा सके। बैठक में एसडीओ मुमताज अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी अविक अंबाला समेत सभी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment