Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रिनपास की लगभग 76 एकड़ जमीन पर बनेगा झारखंड मेडिको सिटी, मिलेगा 7500 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और 22,500 से अधिक लोगों की अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार

On: May 10, 2023 8:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रिनपास की लगभग 76 एकड़ जमीन पर बनेगा झारखंड मेडिको सिटी, मिलेगा 7500 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और 22,500 से अधिक लोगों की अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मेडिको सिटी की स्थापना को लेकर अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक
प्रस्तावित प्रेजेंटेशन देख दिए कई अहम निर्देश

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 10 मई 2023 को झारखंड मेडिको सिटी, रांची की स्थापना को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मौके पर उन्होंने झारखंड मेडिको सिटी की कंसल्टेंसी एजेंसी अर्नेस्ट एंड यंग के प्रेजेंटेशन को देखा और कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिनपास, रांची की जमीन पर पीपीपी मॉडल पर झारखंड मेडिको सिटी का स्थापना प्रस्तावित है। ऐसे में जमीन का उचित इस्तेमाल हो। निवेशकों को उनकी जरूरत के हिसाब से अस्पताल निर्माण के लिए जमीन दी जाए, इसका विशेष तौर पर ख्याल रखें।

कॉमन यूटिलिटी सर्विस तैयार करने में आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मेडिको सिटी परिसर में कॉमन यूटिलिटी सर्विस-बिजली, पेयजल, सड़क, ड्रेनेज और सीवरेज, स्ट्रीट लाइट्स, बायो मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल के लिए आधुनिकतम तकनीकों इस्तेमाल किया जाए, ताकि देश-दुनिया के सामने इसे एक मॉडल मेडिकल हब के रूप में रख सकें।

सेंट्रलाइज्ड एंबुलेंस सर्विस की व्यवस्था हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मेडिको सिटी में पीपीपी मॉडल पर कई सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाए जाएंगे। ऐसे में सभी अस्पतालों के लिए अलग-अलग एंबुलेंस सेवा होने से यहां की व्यवस्था संभालने वालों के साथ मरीजों को भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में सभी अस्पतालों के लिए सेंट्रलाइज्ड एंबुलेंस सेवा का सेटअप तैयार करें। ताकि, मरीजों को आवश्यकतानुसार एंबुलेंस से लाकर संबंधित अस्पताल में एडमिट किया जा सके।

प्रोफेशनल्स की सेवा लें

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मेडिको सिटी में अस्पताल समेत अन्य चिकित्सीय संस्थान स्थापित करने में कई निवेशकों ने इच्छा जताई है। यह झारखंड के स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बेहतर कदम है। यहां खुलने वाले सभी अस्पताल और चिकित्सीय संस्थान होने वाले अस्पताल बेहतर तरीके से संचालित हों। यहां के मरीजों को उसका बेहतर लाभ मिले, इसके लिए प्रोफेशनल्स की सेवा लेने की जरूरत है।

कुछ ऐसा होगा प्रस्तावित झारखंड मेडिको सिटी

रिनपास रांची कि लगभग 76. 34 एकड़ जमीन में झारखंड मेडिको सिटी विकसित किया जाएगा।

पीपीपी मोड पर स्थापित होने वाले मेडिको सिटी में लगभग 4 हज़ार से 5 हज़ार करोड़ रुपए का निजी निवेश होगा।

झारखंड मेडिको सिटी में 10 से ज्यादा मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाए जाएंगे।

यहां स्थापित होने वाले सभी अस्पतालों में लगभग 5000 बेड की व्यवस्था होगी।

झारखंड मेडिको सिटी में 7500 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और 22,500 से अधिक लोगों की अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

झारखंड मेडिको सिटी के विभिन्न अस्पतालों में 1100 सौ से ज्यादा विशेषज्ञ चिकित्सक और 6500 पारा मेडिकल स्टाफ होंगे ।

यहां से प्रतिवर्ष लगभग तीन हज़ार करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिलेगा।

मेडिको सिटी में पहले चरण में कार्डियोलॉजी, न्यूरोसाइंस, ऑर्थाेपेडिक्स, गैस्ट्रोलॉजी, ओपेथोमोलोजी, पल्मनोलॉजी, मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ केयर, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, नेफ्रोलॉजी तथा यूरोलॉजी से संबंधित मल्टी स्पेशलिटी सर्विस उपलब्ध होगी।

यहां इमरजेंसी में मरीजों को एयर लिफ्ट करने के लिए हेलीपैड की भी व्यवस्था होगी।

मेडिकल मॉल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर, फिजिकल थेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन, होटल और सर्विस अपार्टमेंट की भी सुविधा झारखंड मेडिको सिटी में मिलेगी।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, एनएचएम के मिशन डायरेक्टर भुवनेश प्रताप सिंह, रिनपास की निदेशक डॉ. जयन्ती सिमलाय, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं वीरेंद्र प्रसाद सिंह और अर्नेस्ट एंड यंग कंसल्टेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना हाजत में हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार की सियासत पर झामुमो का हमला, भाजपा पर जनादेश के अपमान का आरोप

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

क्या बिहार को मिलने वाला है नया मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज

डीसी और एसपी ने कर्मियों संग खेली होली, दिया सौहार्द का संदेश

होली के दिन सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्थलगड़ा में मातम…

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, शहर में दिखा उत्साह

युवाओं का होली मिलन: अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार के नेतृत्व में सौहार्द और विकास का संकल्प

पत्रकारों का रंगोत्सव: अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में भव्य होली मिलन, एकता का दिया संदेश

6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव, ‘गाड़ी लोहरदगा मेल’ समेत कई आकर्षण

पति ने दूसरी शादी की… और खुद ही पहली पत्नी को भेज दी तस्वीरें! आखिर क्यों?

घर से उठता धुआं… दरवाजा बाहर से बंद… अंदर जली लाश! आखिर क्या था पति-पत्नी के विवाद का सच?

Leave a Comment