Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

न्यायिक पदाधिकारियों एवं पीएलवी की बुलाई गई आपात बैठक

On: May 6, 2023 7:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
लोहरदगा। झालसा रांची के कार्यकारी अध्यक्ष ने दिनांक 04.05.2023 को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, सभी जिले के उपायुक्त सह डालसा उपाध्यक्ष व डालसा सचिवों की बैठक बुलाई थी। जिसमें झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कई दिशा निर्देश दिए थे, उन्हीं दिशा निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु 06.05.2023 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र बहादुर पाल ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक अपने कार्यालय चैंबर में की।  बैठक में सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही पीएलवी की भी पृथक बैठक सिविल कोर्ट स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बुलाई गई। जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी पीएलवी को यह निर्देश दिया कि आम जनता को पहुंचाए जा रहे लाभ की सूचना हर माह डालसा कार्यालय में देना सुनिश्चित करें। साथ ही 13.05.2023 को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत एवं 27.05.2023 को लगने वाले मेगा विधिक सशक्तिकरण कैंप का प्रचार- प्रसार करने का निर्देश दिया। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सके। वहीं बैठक में विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, स्पॉन्सरशिप, स्कूल नामांकन, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, डायन बिसाही सहित अन्य विषयों पर कार्य कर रहे पीएलवी के समस्याओं पर भी चर्चा की गई। वहीं डालसा अध्यक्ष के द्वारा सभी पीएलवी को वर्ष 2023 – 24 के लिए परिचय पत्र वितरित किया ‌। सभी बैठक डालसा सचिव राजेश कुमार के देख-रेख में की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

Leave a Comment