मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के पंदनी पंचायत के मुखिया हरी उर्फ अजय कुमार भुईयां के साथ रोजगार सेवक दीपक कुमार एवं बीएफटी राजेश कुमार द्वारा मारपीट की घटना को लेकर मनरेगा का कार्य बंद कर दिया गया है। उपरोक्त मामले में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। वहीं इस घटना की निंदा करते हुए मयूरहंड मुखिया संघ द्वारा आपात बैठक कर दोषी कर्मियों को निलंबित करने के साथ गिरफ्तारी करने की मांग बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा से कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक मनरेगा के तहत संचालीत कार्यों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई थी। घटना के चार दिन बीतने के बावजूद दोषी कर्मियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारण क्षेत्र में मनरेगा के कार्य प्रभावीत हैं और मनरेगा मजदूरों को रोजगार नही मिल रहा है। पंदनी पंचायत में शुक्रवार को एक भी मजदूरों का डिमांड नहीं किया गया। अन्य पंचायतों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
मुखिया व रोजगार सेवक के लडाई में मनरेगा मजदूर रोजगार से वंचीत…

By newsscale
On: May 5, 2023 10:55 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 909805
Total views : 2650787