Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ट्रांसपोर्टर पर कोयले की ढुलाई का भाड़ा गटकने का अरोप…

On: May 5, 2023 10:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आशुतोष मिश्रा ने कहा की आर्थिक दोहन के विरुद्ध संघ दर्ज कराएगी प्राथमिकी

टंडवा (चतरा)। शुक्रवार को आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र के विस्थापित प्रभावित वाहन मालिक संघ की ओर से प्रेसवार्ता टंडवा में आयोजित कर वाहन मालिकों की समस्याओं की जानकारी दी गई। इस दौरान संघ के संयोजक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि कई ट्रांसपोर्टरों द्वारा कोयला ढुलाई करने से पूर्व भाड़ा भुगतान के संदर्भ में दिए गए शपथ-पत्र के अनुरूप भाड़ा का भुगतान नहीं कर रहे हैं। जिससे वाहन मालिकों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं वर्षों पूर्व कई ट्रांसपोर्टरों द्वारा वाहन मालिकों का करोड़ों रुपए भाड़ा डकारने के बावजूद किसी ने अबतक सुध नहीं लिया है। कई वाहन मालिकों ने बताया कि पेपर व अनलोडिंग के नाम पर प्रति ट्रक तीन हजार रुपए काट लिया जाता है। जिससे सफेदपोशों को नजराना भेंट करने व बड़े पैमाने पर अवांछित रुप से धनोपार्जन की जाती है। जिसको लेकर श्री मिश्रा ने कहा कि दो दिनों के अंदर समुचित साक्ष्यों के आधार पर स्थानीय थाना में धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े को लेकर ट्रांसपोर्टरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। मौके पर बद्री साहू, मुकेश यादव, इंद्रदेव साव, रितेश चौधरी, बिनोद मंडल, कामेश्वर सिंह, अमलेश कुमार, आशीष चौधरी, अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार चौधरी, आदित्य वर्मा, शंकर चौधरी, विशुन साव समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार

होमगार्ड बहाली में ठगी का प्रयास, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा आम जनता के लिए नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन  

Leave a Comment