गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के उपरटोला निवासी नागिन दांगी पिता टेको महतो तथा मंटू कुमार पिता रोहन दांगी शुक्रवार को करंट के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों व परिजनों के तत्परता से दोनों को इलाज के लिए स्थानीय किलिनिक लाया गया। नागिन दांगी का उपचार किया गया। वहीं मंटू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। बताया गया दोनों चचेरे भाई छत पर लगे पानी टंकी में पानी है कि नहीं देख रहे थे। इसी बीच छत तरफ से खींचे गए अर्थिंग तार के करंट के चपेट में आकर दोनों घायल हो गये।