Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जनसवेक संघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन व हड़ताल की दी चेतावनी

On: May 4, 2023 11:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

11 सूत्री मांग को लेकर जनसवेक संघ ने दिया धरना, मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन व हड़ताल की दी चेतावनी

चतरा। समारहणालय के समीप कृषि निदेशक द्वारा जन सेवक संघ के ग्रेड पे को षड्यंत्र के तहत कम करने के विरोध में व 11 सूत्री मांगों को लेकर जनसवेक संघ ने एक दिवसीय धरना गुरुवार को दिया। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष नवीन तिर्की ने किया। इस दौरान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनसेवकों की नियुक्ति वर्ष 2012 में तत्कालीन कृषि एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा की गयी थी। जिसमें विभाग द्वारा अपने विज्ञापन में 2400 ग्रेड पे अंकित किया गया था। वहीं 10 वर्ष की सेवा के बाद जहां हमलोगों को प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि निरीक्षक बनाकर प्रोन्नति देना चाहिए था। वहीं विभाग ने षड्यंत्र रचकर हमारे ग्रेड पे को कम कर दिया है। आगे कहा कि वर्तमान समय में जनसेवक सवंर्ग ही प्रखंड स्तर पर सभी पर्यवेक्षीय पदों जैसे प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, निर्वाचन सुपरवाईजर, जनगणना सुपरवाईजर, सहायक गोदाम प्रबंधक एवं इसके अलावे मृदा जांच प्रयोगशाला सहायक एवं पंचायत सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत है एवं निष्ठापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं। कृषि निदेशक यदि अविलंब अपने आदेश को निरस्त नहीं करते हैं तो जनसेवक संघ के आहवाहन पर पूरे राज्य के जनसेवक उग्र आंदोलन करते हुए 09 मई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही कृषि विभाग एवं राज्य सरकार की होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment