Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

10 से अधिक सदस्य वाले राशन कार्डधारियों के कार्डों का होगा सत्यापन, दिए गए आदेश…

On: May 4, 2023 8:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक

चतराः समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में आपूर्ति कार्यालय द्वारा क्रियान्वित विभिन्न कायों में राशन कार्ड वितरण, ईबीआरएमएस, एनएफएसए वितरण, यआईडी सीडिंग, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना समेत अन्य योजनाओं के अद्यतन स्तिथि की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। उपायुक्त ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अप्रैल और मई माह में जिले में किये गए खाद्य वितरण की जानकारी ली। चतरा, कुन्दा, इटखोरी, सिमरिया और लावालौंग समेत अन्य प्रखंड में लक्ष्य के अनुरूप काम न कर पाने पर नाराज़गी जताते हुए खाद्य वितरण के कार्यों में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया। राशन कार्ड प्रबंधन प्रणाली के तहत प्रखंडवार किये गए कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन किया जाए। डिड्यूप्लिकेशन कार्य को लेकर उन्होंने हंटरगंज और सिमरिया में लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना के तहत जलछाजन और बस अड्डा स्तिथ दाल भात केंद्र समेत जिले के अन्य केंद्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों कि जानकारी लेते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही 10 से अधिक सदस्य वाले राशन कार्डधारियों का सत्यापन संबंधित पदाधिकारियों के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया। ताकि जिन सदस्यों की मृत्यु हो गई हो वैसे सदस्यों का नाम संबंधित राशन कार्ड से हटाया जा सके। सभी पीवीटीजी परिवारों को प्रति माह समय पर खाद्यान्न का पैकेट उपलब्ध हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। एमएसपी सेंटर और पीडीएस दुकानदारों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भुखमरी की कोई भी घटना न हो इसके लिए हर सम्भव कदम उठाया जाए तथा सभी लाभुकों को ससमय खाद्य वितरण योजनाओं द्वारा लाभान्वित किया जाए। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान ज़फर खिजरी, संबंधित प्रखंड़़ो के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित सभी अन्य संबंधित मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment