Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुखिया 15वें वित्त के टाइड फंड से पेयजल आपूर्ति के साथ बंद पड़े चापानल के मरम्मती का कराएंगे कार्य…

On: May 4, 2023 8:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, कहा मुखिया 15वें वित्त के टाइड फंड से पेयजल आपूर्ति के साथ बंद पड़े चापानल के मरम्मती का कराएं कार्य

न्यूज स्केल संवाददता

चतराः समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें जिले भर के प्रखंड क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति को सुचारू रूप से चलाने हेतु अधिष्ठापित चापानल, जल मीनार के वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को सभी प्रखंड के बीडीओ के साथ समन्वय स्थापित कर मरम्मती कार्य करने हेतु क्षेत्र के मुखिया के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी मुखिया को 15वें वित्त के टाईड फंड से पेयजल से संबंधित कार्य करने का निर्देश दिया। ऐसे में सभी मुखिया अपने क्षेत्र के पंचायत भवन में चापाकल मरम्मती के लिए पाइप क्रय कर रखना सुनिश्चित करेंगे साथ ही इस संबंध में तकनीकी जानकारी वे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। कार्यपालक अभियंता अवीक अंबाला द्वारा बताया गया कि जिले के कुछ क्षेत्रों में जल स्तर नीचे चले जाने के कारण चापानल से पानी नहीं निकल रहा है उस कारण पेयजलापूर्ति की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस संदर्भ में उपायुक्त ने कहा कि लोगों को पेयजल और वर्षाजल को संरक्षित के लिए आमलोगों को प्रेरित करें। साथ ही पेयजलापूर्ति करने हेतु कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रखंड क्षेत्र में खराब पड़े चापानल एवं जल मीनार मरम्मती कार्य को लेकर सभी बीडीओ को मुखिया से खराब चापानल, जलमिनार की सूची प्राप्त करने व मुखिया के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मरम्मती कार्य जल्द से जल्द कराने की बात कही। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद से हेरू डेम चतरा में शहरी जलापूर्ति हेतु चल रहे गहरीकरण कार्य के प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमनी कुमारी, सभी बीडीओ समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दरिंदगी: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते लापता दो चचेरी बहनों की बेरहमी से हत्या, चिमनी के पास मिले क्षत-विक्षत शव

धार भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला: हाई कोर्ट ने माना सरस्वती मंदिर; मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह जमीन मांगने का सुझाव

NEET UG 2026: 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा; अगले साल से खत्म होगा OMR का झमेला, ऑनलाइन मोड में होगा एग्जाम

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी, कई हिरासत में

जेठ में सावन का अहसास: मूसलाधार बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त; कई घरों के छप्पर उड़े

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और कालाबाजारी पर DC सख्त; एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, 19 दिन बाद मां की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन

बिना OTP और बिना कॉल के खाते से उड़े ₹9500; साइबर ठगी का नया तरीका देख पुलिस भी हैरान

देर रात सड़क पर उतरे SDM, ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का हंटर; ₹2.65 लाख वसूला जुर्माना

मटका फोड़ आंदोलन पर राजद का तीखा पलटवार; भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने में व्यस्त

नवोदय विद्यालय का नाम रोशन, आदित्य राज बने स्कूल टॉपर; सीबीएसई 12वीं में लहराया सफलता का परचम

धरती के भगवान ने पेश की मिसाल, डॉ. एस. सी. नायक अब सप्ताह में दो दिन करेंगे मरीजों का मुफ्त इलाज!

Leave a Comment