Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

15 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, 20 वर्ष में दर्ज हुए 145 संगीन मामले…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

15 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, 20 वर्ष में दर्ज हुए हैं 145 संगीन मामले, उम्र है 39 वर्ष

न्यूज स्केल डेस्क

रांची/चतराः प्रतिबंधित भाकपा माओदी संगठन का कुख्यात व 15 लाख के इनामी नक्सली रिजनल कमांडर इंदल गंझू ऊर्फ ललन गंझू ऊर्फ उमा उर्फ बढ़न ने 4 मई 2023 को रांची के डोरंडा स्थित पुलिस कार्यालय में सरेंडर किया। सरेंडर करने वाला रिजनल कमांडर इंदल गंझू चतरा जिले के कौलेश्वरी सब जोन में बोलबाला था। संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी इसी के जिम्मे में थी। इंदल के सरेंडर से क्षेत्र में माओवदी संगठन को बड़ा झटका लगा है। इनामी रिजनल कमांडर इंदल ने रांची के डोरंडा स्थित पुलिस कार्यालय में आइजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर, झारखंड पुलिस एवं सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वाला इनामी नक्सली इंदल गंझू बिहार के गया जिला अंतर्गत इमामगंज थाना क्षेत्र के असरैना गांव निवासी है। इसके विरुद्ध राज्य के चतरा, पलामू, हजारीबाग, बिहार के गया और औरंगाबाद जिले के विभिन्न थानों में 145 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो सुरक्षाबलों की चौतरफा कार्रवाई से नक्सलियों में हड़कंप उत्पन हो गया है और संगठन की स्थिति खराब होते जा रही है। ऐसे में सरकार की आत्मसर्मपन नीति से प्रभावित होकर इंदल ने सरेंडर किया। पुलिस के साथ हुई कई मुठभेड़ों में इंदल शामिल था। चतरा के लावालौंग में बीते अपैल में हुए मुठभेड़ में भी संलिप्त रहा है। उपरोक्त मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 दुर्दांत नक्सलियों को मार गिराया था। सूत्रों की माने तो इंदल 20 वर्ष पूर्व गांव में जमीन के लफड़े के चक्कर में संगठन से जुड़कर हथियार थामा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment