Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

90 हजार कैश और 72 ग्राम सोना लेकर पति को छोड़कर पत्नी भागी, 20 दिन पहले हुई थी शादी

On: June 30, 2025 1:00 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज डेस्क
झारखंड के पलामू में शादी के 20 दिन बाद पत्नी 90 हजार कैश और 72 ग्राम सोना लेकर फरार होने का सनसनीखेज व हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फरार पत्नी पुणे की रहने वाली है और दोनों की शादी 8 जून 2025 को ही हुई थी। उक्त घटना डाल्टेनगंज के मेदिनीनगर का है। बताया जाता है कि पीड़ित पति गणेश्वर आभूषण दुकान में कारीगर के रूप में काम करते हैं और उन्होंने पत्नी के अचानक गायब होने की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश्वर और उसकी पत्नी दोनों मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पत्नी पुणे जिले के लातूर गांव की रहने वाली है। दोनों की शादी आपसी सहमति से 8 जून 2025 को हुई थी। पति गणेश्वर ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले उसकी पत्नी के एक पूर्व प्रेमी ने फोन कर शादी रोकने की धमकी दी थी। लेकिन बाद में लड़की ने स्पष्ट रूप से अपनी मर्जी से विवाह करने की बात कही, उसके बाद शादी की थी। विवाह के कुछ दिन बाद ही 19 जून को गणेश्वर अपनी पत्नी को लेकर डाल्टनगंज आया था। जहां दोनों किराये के मकान में रहने लगे। सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन 27 जून को जब गणेश्वर काम से घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी घर से गायब है। उसके बाद पूरे घर की तलाशी ली तो पता चला कि उसकी पत्नी अपने सारे कपड़े व साथ में 90,000 रुपया कैश और करीब 72 ग्राम सोने के गहने भी ले गई है। आसपास पूछताछ के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तब मकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें पत्नी खुद ही घर से बाहर जाती हुई दिखाई दी। उसके बाद गणेश्वर ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला शादी के नाम पर विश्वासघात और संभावित धोखाधड़ी का प्रतीत होता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें महिला के पुराने संबंधों और उसके मोबाइल ट्रेसिंग पर भी पुलिस काम कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

भंडरा में बड़ा सड़क हादसा टला: नशे में धुत चालक ने चावल लदे कंटेनर को खेत में उतारा, ग्रामीण और चालक बाल-बाल बचे

वन्य आश्रयणी क्षेत्र के विकास मद में कुंडली मार कर बैठे हैं अधिकारी :-  मंगल सिंह भोगता *मंडल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजूबती पर दिया गया बल*

Leave a Comment