Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

मुख्यमंत्री सार्थी योजना को लेकर सेविका व सहायिका को दिया गया प्रशिक्षण, बीडीओ ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

On: May 3, 2023 11:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री सार्थी योजना को लेकर सेविका व सहायिका को दिया गया प्रशिक्षण

गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री सार्थी योजना को लेकर सेविका व सहायिकाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह, मुख्यमंत्री सार्थी योजना के जिला समन्वयक प्रवेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षण में उपस्थित सेविका व सहायिकाओं को अपने पोषक क्षेत्र में 18 से 35 वर्ष के युवक-युवतियों को योजना के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देने के साथ आवेदन लेने की बात कही। ताकि टाटी सिल्वे रांची मे प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। यह प्रशिक्षण 3 माह का आवासीय व निः शुल्क है। प्रशिक्षण प्राप्त होने के बाद भारत सरकार व राज्य सरकार के द्वारा प्रमाण पत्र देने के साथ कम्पनी में रोजगार देने की बात कही गयी। प्रशिक्षण में महिला पर्यवेक्षिका उषा प्रसाद, पोषण आहार विशेषज्ञय अंजुम प्रवीण सहित सेविका व सहायिका उपस्थित थीं।

बीडीओ ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न पंचायत सचिवालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह के निर्देश पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान का शुभारम्भ बुधवार को किया गया। साफ-सफाई पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। साथ ही उपस्थित कर्मियों को पंचायत सचिवालय के साथ साथ पंचायत क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने की बात कही। अभियान में मखिया बेबी देवी, सुमीरा कुमारी, निर्मला देवी, सरिता देवी, जगदीश यादव, डेगन गंझू, पंचायत सचिव महेश मिस्त्री, मिथलेश कुमार सिंह, चितरंजन शर्मा, उजवल सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

थाना प्रभारी के विदाई के दौरान रो पड़ा ग्रामीण , हाथ पकड़ कर बोले लोग, सर मत जाइए कहीं 

लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप नम्बर..* *सभी नागरिक सजग और सतर्क रहें,अविलंब जिला प्रशासन को सूचित करें..*

सांसद सुखदेव भगत 28 वें कॉमनवेल्थ (राष्ट्रमंडल) के कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल 

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

*सदर थाना परिसर में आधुनिक नव निर्मित किचन हाउस का उद्घाटन, एसपी हारिश बिन जमाँ ने थाना प्रभारी के कार्यो को सराहा*

गुमला एसपी हारिस बिन जमां के दिशानिर्देश पर गठित पुलिस टीम ने पालकोट थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर तस्करी के लिए जा रहे अवैध गांजा का जखीरा 132 किलोग्राम एवं दो वाहनों सहित चार मोबाइल सेट एवं गांजा तस्करी करने वाले 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। 

Leave a Comment