Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्रमिक सम्मान समारोह में शामिल हुए श्रम मंत्री, उपायुक्त व उप विकास आयुक्त, छात्रवृत्ति, बीमा राशि, प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र व परिसंपत्तियों का किया वितरण

On: May 2, 2023 11:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतराः श्रमिक दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय के पकरिया स्तिथ श्रम अधीक्षक कार्यालय परिसर में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम से पूर्व उपायुक्त अबु इमरान ने मंत्री का स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया। वहीं मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों और श्रमिकों के जीवन को संवारने के लिए प्रतिबद्ध है एवं इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाया गया है। जिसको योग्य लाभुकों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को संबंधित विभाग में अपना निबंधन कराना है। जिसके बाद जन्म से लेकर मृत्यु तक कई योजनाएं है जिसका लाभ श्रमिकों को मिलेगा। उपायुक्त ने कहा कि आज श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग एक अग्रणी विभाग के तौर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों का नतीजा है कि आज कई प्रावधान और योजनाएं श्रमिकों के हित के लिए कार्यान्वित हैं जिसका उदाहरण हम सब ने कोविड महामारी समेत अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के दौरान देखा है। कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों के बीच छात्रवृत्ति, बीमा राशि आदि के चेक प्रतीकात्मक रूप से प्रदान की। साथ ही प्रशिक्षितों को ऑफर लेटर, रोजगार प्रशिक्षण योजना के तहत प्रमाण पत्र, श्रमिकों के कल्याण हेतु उत्कृष्ट कार्य हेतु श्रमिक मित्रों के बीच प्रशस्ति पत्र समेत कई परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, एसडीओ ममुताज अंसारी, श्रम अधीक्षक अरबिंद कुमार समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन: अनिल यादव

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: इटखोरी में 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment