Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विधायक ने महादेव मठ पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन

On: June 13, 2025 11:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा(चतरा)। विधायक जनार्दन पासवान ने महादेव मठ फ्यूल पंप का उद्घाटन शुक्रवार को विधिवत फीता काटकर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि कुंदा भी अब नए व्यवसायिक क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए स्थापित पेट्रोल पंप का लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने इसके लिए पेट्रोल पंप के सेल्समैन मयंक कुमार को शुभकामनाएं दी। वहीं आगे उन्होने कहा कि पंप शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी रफ्तार मिलेगी। जो कुंदा के विकास के लिए एक जरूरी कदम हैं। पंप के संचालक सह कुंदा मुखिया मनोज साहू व सिक्कीदाग मुखिया प्रतिनिधि अखलेश यादव ने कहा कि पेट्रोल पंप में उच्च गुणवत्ता के पेट्रोल, डीजल एवं अन्य पेट्रोलियम उत्पाद उपलब्ध होंगे एवं किसी भी ग्राहक के साथ गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वही प्रखंड क्षेत्र में इकलौते पेट्रोल पंप खुलने से प्रखंडवासियों में काफी खुशी का माहौल है। क्योंकी क्षेत्र के लोगों को अब पेट्रोल और डीजल के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। पंप के उद्घाटन होने के उपरांत लोगों ने अपने वाहनों में ईंधन लेकर खुशी का इजहार किया। उद्घाटन समारोह में समाजसेवी जीतेन्द्र यादव, बिनोद यादव, चंद्रिका यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि समरेन्दर पासवान, सीओ दीपक मिश्रा, बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, मनरेगा बीपीओ राकेश कुमार सिंह, एसबीआई शाखा प्रबंधक, थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, मुखिया अनिता देवी, दिव्या भोक्ता, बैजनाथ यादव, अनिता भोक्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता, विधायक प्रतिनिधि जीतेन्द्र सौंडिक, प्रमोद गुप्ता, लवकुश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

अस्मिता सिटी लीग 2026’ में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न

किशोरियों को लगाया गया HPV वैक्सीन

आंगनबाड़ी केंद्र भाग-1 का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी

विवाह समारोह से डीजे साउंड मशीन चोरी, संचालकों को 2.40 लाख का नुकसान

पलायन की भेंट चढ़ा प्रवासी मजदूर, यूपी में करंट लगने से मौत

अफीम तस्करों का बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब के 2 तस्करों समेत 4 गिरफ्तार, ब्लैक स्विफ्ट कार जब्त!

लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का डंडा: पकड़ी गई अवैध लकड़ी से भरी पिकअप, 70 हजार का माल जब्त!

बड़ा बदलाव: अब नए कलेक्ट्रेट भवन में शिफ्ट होंगे जिले के सभी प्रमुख सरकारी दफ्तर!

सदर अस्पताल में डीसी का औचक छापा: गंदगी देख भड़के, ICU मिला बंद, सुधार के लिए एसडीएम को सौंपी कमान!

आकाशीय बिजली का कहर: गाय लाने गए 13 वर्षीय बच्चे पर गिरा वज्रपात, गाय की मौके पर मौत!

बिना हेलमेट वालों की खैर नहीं चला चेकिंग अभियान, कटा 76 हजार रुपये का चालान!

Leave a Comment