गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व स्वास्थ्य योजना के तहत 35 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। प्रभारी सुमित जायसवाल के निर्देशानुसार डॉक्टर अमृता अनुप्रिया के द्वारा महिलाओं की जांच किया गया। जिनके साथ अनीशा चेन्नई व संगीता कुमारी ने सहयोग किया। जांच के तहत महिलाओं को एनीमिया बीपी एचआईवी जैसे जांच निःशुल्क किया गया। बताते चलें कि महीने के प्रत्येक 9 तारीख को शिविर लगाकर यह जांच गर्भवती महिलाओं का किया जाता है। मौके पर बिरेंद्र दांगी के साथ स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
---Advertisement---
और पढ़ें

विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर उठ रहे सवाल! सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी जूझ रहे ग्रामीण

















Total Users : 834459
Total views : 2545278