विकसित कृषि संकल्प अभियान को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरुक

NewsScale Digital
1 Min Read

पत्थलगड़ा (चतरा)। सोमवार को पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नोनगांव पंचायत के ग्राम तेतरिया में खरीफ विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025-26 के तहत जागरूकता बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरीय वैज्ञानिक धर्मा उरांव व संचालन सुधीर कुमार ने किया। वैज्ञानिक श्री उरांव ने ग्रामीण किसानों को बताया कि खरीफ फसल के साथ मौसम को ध्यान में रखते हुए आधुनिक उन्नत कृषि तकनीक का उपयोग करना होगा, तभी बेहतर उपज होगी। उन्होंने उन्नत बीजों के चयन फसल चक्र, मृदा प्रबंधन और संबंधित कृषि प्रणाली जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस बैठक में किसानों को राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ अनुदान और तकनीकी सहायता से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि 29 मई से 12 जून 2025 तक लगभग डेढ़ सौ करोड़ किसानों के बीच सीधा संवाद के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। मौके पर प्रखंड प्रभारी तकनीकी प्रबंधक रवि कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक मुकेश कुमार, मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, किसान मित्र प्रकाश राणा, भीम दांगी, सुरेश राम, सुनीता देवी, विजय यादव व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *