कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तारीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता व संचालन भाजपा नेता मनोज यादव ने किया। जबकी मुख्य रूप से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान व पार्टी के मंडल प्रभारी विद्या सागर आर्य उपस्थित थे। बैठक मे विकसित भारत अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मुद्दों पर चर्चा की गई। भाजपा के 11 साल के कार्यों की समीक्षा की गई और आगे के कार्यों की रणनीति बनाई गई। मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता ने कहा कि भाजपा गरीब कल्याण और सुशासन के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। वहीं उन्होंने बताया की पंचायत स्तर पर चौपाल कार्यक्रम आयोजन कर सरकार के 11 साल के कार्यों की उपलब्धी लोगों दी जाएगी। वहीं नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रही है। इसके साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करने की बात कही गईं। बैठक में भाजपा नेता मनोज यादव, जीतेन्द्र सौंडिक, घनश्याम यादव, लवकुश गुप्ता, दिव्या भोक्ता, अजय यादव, रविंद्र भारती समेत अन्य उपस्थित थे।