मयूरहंड(चतरा): बिजली बिल जमा नही करने पर मयूरहंड थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी सुरजदेव राम उर्फ कारू को पुलिस सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेले भेज गए बकायेदार के विरुद्ध बिजली विभाग के कनीय अभियंता तरुण कुमार द्वारा मयूरहंड थाना में 80 हजार बिजली बिल बकाया रखने को लेकर कांड संख्या 03/2023 में धारा 135, 137 विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें कोर्ट के आदेशानुसार थाना प्रभारी रामबृक्ष राम, पुलिस अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक ललन दूब्बे ने छापामारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया कि विद्युत अधिनियम के तहत बिजली बिल भुगतान करने या छह वर्ष की कारावास कटने के बाद ही आरोपी को दोष मुक्त किया जाएगा।
---Advertisement---
और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका














Total Users : 1008160
Total views : 2783559