एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए सिमडेगा प्रभारी बनाए गए मंगल भोगता                                                             

Ajay Sharma
1 Min Read

 झारखण्ड/गुमला: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु ने गुमला के भाजपा किसान मोर्चा के नेता मंगल सिंह भोगता को एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत सिमडेगा जिला का प्रभारी मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव महत्वपूर्ण है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला एवं मंडल स्तर परविचार गोष्ठी का आयोजन करना है और एक राष्ट्र एक चुनाव के संदर्भ में लोगों को जानकारी देनी है। कहा कि देश में चुनाव महत्वपूर्ण हैं लेकिन चुनाव में होने वाले खर्च को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्र एक चुनाव का परिकल्पना किया है। छोटी-छोटी विचार गोष्ठी से एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्ष में लोगों से राय लेना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *