वन अधिकार अधिनियम जागरूकता को लेकर ग्राम सभा का आयोजन, लोगो को दी गई वनाधिकार कानून की जानकारी

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

 

कुंदा(चतरा)। शनिवार को जिले के कुंदा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिक्कीदाग पंचायत के सोहरलात गांव में वन अधिकार अधिनियम जागरुक्ता को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वन अधिकार समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव गंझू व संचालन लालदेव भोक्ता ने किया। ग्राम सभा में वन अधिकार समिति व झारखंड प्रभारी अशोक भारती व अंजु देवी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस दौरान श्री भारती ने वन अधिकार अधिनियम 2006 संशोधित नियम 2008 व संशोधित नियम 2012 के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में निवास करने वाले वैसे अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति व अन्य परंपरागत वन निवासी जो वन भूमी पर निवास कर रहे हैं, वैसे लोगों को उक्त भूमि पर खेती कर जीविका चलाने का अधिकार है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा वन अधिकार अधिनियम पारित किया गया है। उन्होंने आगे कहा की जल जंगल जमीन के अधिकार को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार ने वन अधिकार कानून बनाया है जिसका लाभ हम भोले-भाले ग्रामीणों को जानकारी के अभाव में नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण वन कर्मी वन भूमि पर निवास करने वाले लोगों को आए दिन डराते धमकाते रहते हैं। लेकिन हमलोगो को डरने की आवश्यकता नही है। हमलोगों को हक व अधिकार को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर कानूनी रूप से लड़ने की आवश्यकता है। वहीं लालदेव गंझू ने काहा की हम लोग आगामी लोकसभा, विधानसभा व पंचायत चुनाव में वैसे जनप्रतिनिधियों को अपना मत देंगे जो हमारी दुख में साथ खड़े होंगे। ग्राम सभा में सचिव कलवार भोक्ता, वन पालन समिति रामविलास गंझू, बसंत भुइयां, उदय गंझू, सुकुलदेव सिंग भोक्ता ,भुनेश्वर सिंग भोक्ता, अर्जुन सिंग भोक्ता, सरिता देवी, चतुर्दशिया देवी, ललिता देवी आदि शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *