Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वच्छता पखवाड़ा के आयोजन की तैयारियों में जुटे आधिकारी

On: April 29, 2023 11:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

टंडवा (चतरा)। राज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के निर्देशानुसार 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा के सफल आयोजन को लेकर टंडवा प्रखंड प्रशासन द्वारा तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। उपरोक्त जानकारी देते हुए बीडीओ रंथु महतो ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के कार्य क्रियान्वित किए जाएंगे, जहां गांवों में मौजूद संरचनाओं के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। आगे बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के अतिरिक्त गोबरधन, प्लास्टिक, मलीय व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के कार्य अभिसरण के आधार पर किया जाना है। इसके लिए मनरेगा व 15 वें योजना मद की राशि में भी प्रावधान को शामिल किया गया है। 29 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजन के साथ हीं 2 मई को प्रखंडस्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया जाएगा। जहां 3 मई को श्रमदान संग्रहण व पृथक्कीकरण, 4 मई को स्वच्छता रैली एवं रात्री चौपाल, 5 से 10 मई तक ग्राम स्तरीय ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन तथा संरचनाओं का निर्माण, 11 मई को विशेष ग्राम सभा, 12 मई को विद्यालय स्तर पर स्वच्छता प्रबंधन को लेकर चर्चा व प्रतियोगिता का आयोजन, 13 मई को ओडीएफ प्लस घोषित गांव के पूर्व की तैयारी तथा 15 मई को जिला स्तरीय कार्यक्रम में चयनित गांवों को ओडीएफ घोषित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

थाना हाजत में हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार की सियासत पर झामुमो का हमला, भाजपा पर जनादेश के अपमान का आरोप

देवा शरीफ में सूफी रंग की होली: गुलाल और गुलाब की खुशबू में घुला सांप्रदायिक सौहार्द

होली के दिन दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबे दो किशोर

क्या बिहार को मिलने वाला है नया मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज

डीसी और एसपी ने कर्मियों संग खेली होली, दिया सौहार्द का संदेश

होली के दिन सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्थलगड़ा में मातम…

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, शहर में दिखा उत्साह

युवाओं का होली मिलन: अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार के नेतृत्व में सौहार्द और विकास का संकल्प

पत्रकारों का रंगोत्सव: अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में भव्य होली मिलन, एकता का दिया संदेश

6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव, ‘गाड़ी लोहरदगा मेल’ समेत कई आकर्षण

Leave a Comment