Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आवैध बालू खनन व भंडारन के विरुद्ध गिद्धौर व पत्थलगड़ा में चला अभियान, अवौध बालू लदा एक ट्रैक्टर व तीन ट्रॉली जप्त

On: April 29, 2023 11:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

गिद्धौर/पत्थलगड़ा (चतरा)। उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर गिद्धौर व पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन एवं भंडारण के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। शनिवार को अंचल अधिकारी जयशंकर पाठक व थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव संयुक्त के नेतृत्व में गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलबल नदी सहित आसपास जंगली क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में अवैध रूप से बालू लदे तीन ट्रॉली जप्त किया गया। वहीं अवैध कारोबार में लगे लोग छापेमारी की भनक लगते ही ट्रॉली छोड़ इंजन लेकर भग निकले। इस बाबत सीओ के लिखित आवेदन पर अवैध खनन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई। बताया जाता है कि अवैध बालू खनन में द्वारी पंचायत के कई सफेदपोश माफियाओं की भी मिलीभगत है। प्रशासन के पहुंचने की सभी जगह सूचनाएं फैला दी जाती है। और नदी से ट्रैक्टर लेकर बालू माफिया समय रहते फरार हो जा रहे हैं। दुसरी ओर पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र में बीडीओ सह प्रभारी सीओ मोनी कुमारी के द्वारा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के साथ आवैध बालू उत्खनन, भंडारण व परिवाहन के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमे नावाडीह पंचायत अंतर्गत जीतनितरी नदी से एक अवैध बालू लदे ट्रेक्टर को ट्रॉली के साथ जप्त किया गया। प्रभारी सीओ ने बताया कि गुप्त सूचना पर औचक जांच की गई, जिसमें करीब 60 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जप्त कर थाने को सुपुर्द कर दिया गया। साथ हीं अज्ञात ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment