Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

यहां बिजली के तार पर कपड़े सुखाने के लिए भी लगता है बिल, बिजली विभाग का अजीबोगरीब करनामा…

On: May 1, 2023 2:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

अग्नि पाठक की रिपोर्ट
चतराः अक्सर सुर्खियों में अपने कारनामों के चलते रहता है झारखंड का बिजली विभाग। अबर चर्चा में केबीसी के हॉट सीट तक चर्चे में रहा झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत टंडवा गांव के दुमुहान टोला का है। यहां बिजली विभाग द्वारा बिजली पहुंचने से पहले ही तीन दर्जन से अधिक घरों में बिजली का बिल भेज दिया गया है। जो क्षेत्र ही नही पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। स्थिति ऐसी है कि गांव तक बिजली तो दूर ट्रांसफार्मर न पहुंच सकी हो और ना ही सभी घरों तक बिजली के तार जोड़े गए हैं। इसके बाबजूद गांव के लोगों को बिजली विभाग द्वारा बिल भेज दिया गया है। गांव के कुछ खंभों पर बिजली के तार हैं भी तो उसका उपयोग ग्रामीण कपड़े सुखाने में करते हैं। ऐसे में अब जिस गांव को बिजली नसीब तक नहीं हुई अब उस गांव के ग्रामीण अचानक आए बिजली का बिल देखकर हैरान होने के साथ परेशान हो गए हैं। क्योंकि बिजली विभाग की तरफ से उन्हें कहा गया है की आप जल्द से जल्द बिजली का बिल भरे, नहीं तो आपके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की है। लेकिन अब तक इस मामले की सुध किसी के द्वारा अबतक नहीं ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस गांव में कनेक्शन धारकों के घर तक भले ही एक दिन भी बिजली नहीं जली हो, लेकिन 2000 से 2500 सौ रुपये तक के बिजली बिल उनके हाथों में थमा दिया गया है। गांव वालों का कहना है कि जब घर में बिजली ही नहीं आई तो उसका बिल कैसे आ गया। बिना बिजली का यह बिल एक दो नहीं बल्कि गांव के लगभग तीन दर्जन से अधिक परिवार को दिया गया है। विभाग के इस गलत करवाई का गांव के लोगों ने अधिकारियों से पूरे मामले की जांच की मांग की है। ज्ञात हो कि इस आधुनिक युग में जहां लोग डिजिटल हो रहे हैं, वहीं चतरा में बिजली विभाग का कारनामा उसके कार्यशैली पर ही सवाल खड़ा कर रहा है। (अग्नि पाठक की रिपोर्ट)

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन: अनिल यादव

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: इटखोरी में 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment