Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पंचायत समिति के बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, विभिन्न विभाग के 8 समितियों का गठन

On: April 28, 2023 11:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख व संचालन बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने किया। बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए 15वीं वित्त आयोग की योजना के साथ अन्य योजनाओं के योजना स्थल पर सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र तिलैया को जल्द पूर्ण करने की बात कही गई। उपप्रमुख ने गर्मी को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय के साथ अन्य चौक चौराहों व प्रखंड कार्यालय के बाहर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने का प्रस्ताव दिया। बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण भी जारी की गई। प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा ने प्रखंड के सभी मरम्मत के अभाव में बेकार पड़े जल मीनार को दुरुस्त करने का प्रस्ताव दिया। विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी द्वारा सभी योजनाओं में पैसा लेने का भी मामला उठाया गया। प्रखंड मुख्यालय में जमीन उपलब्ध होने के बावजूद कोल्ड स्टोर निर्माण शुरू नहीं होने का भी मामला उठाया। जिस पर जल्द कार्य प्रारंभ करने का प्रस्ताव पारित किया। वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुर में सहायक अध्यापक देवा यादव को जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया। बारिसाखी के पंचायत समिति सदस्य प्रियांशु देवी ने डीलरों द्वारा लाभुकों को खाद्यान्न देने में अनियमितता बरते का मामला उठाया। वहीं बैठक में शिक्षा समिति के सदस्य का चयन करने के साथ विभिन्न विभाग के 8 समितियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में शाखा प्रबंधक विवेक कुजुर, विनोद कुमार पासवान, वनपाल रूपलाल यादव, डॅा. सत्य प्रकाश, फरहत नाजनी, अंजुम आरा, सीताराम रजक, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

Leave a Comment