Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

समारोहपूर्वक मनाई गई भामाशाह की जयंती, अतिथियों ने किया प्रतिमा का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री का गिद्धौर में किया गया स्वागत

On: April 28, 2023 11:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

समारोहपूर्वक मनाई गई भामाशाह की जयंती, अतिथियों ने किया प्रतिमा का लोकार्पण

चतराः अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा चतरा के तत्वाधान में जिला मुख्यालय स्थित साहू धर्मशाला लिपदा में दानवीर भमाशाह की जयंती शुक्रवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। इससे पूर्व पेट्रोल पंप से भामाशाह के प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण करते हुए अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज के हजारों महिला और पुरुषों धर्मशालास पहुंचे, जहां भामाशाह की मूर्ति के अनावरण के साथ दीप प्रज्वलन एवं स्वर्गीय शंकर साहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष लाल साहू के स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम का विषय प्रवेश किया गया। समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समाज में एक कोष विकसित करने की सलाह देते हुए कहा की समाज में व्याप्त कुरीतियों से लड़ने के लिए शिक्षित होने की आवश्यकता है। वहीं पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रिपुसूदन साहू ने अपनी वोट की महत्व को समझने पर बल दिया। इसके अलावे पूर्व कृषि मंत्री जोगेंद्र साहू, झारखंड तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष अरुण साहू, बिंदेश्वर साहू, बनवारी साहू, देव नंदन साहू, भोली साहू आदि ने भी अपने विचार रखे। समारोह में भारी संख्या में समाज के महिला पुरुषों शामिल थे।

पूर्व मुख्यमंत्री का गिद्धौर में किया गया स्वागत

गिद्धौर(चतरा): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास चतरा एक कार्रूक्रम में जाने के दौरान शुक्रवार को गिद्धौर पहुंचे। इस दौरान सिमरीया विधायक किशुन कुमार दास, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जीतन राम, मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। बताया गया की पूर्व मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के लिए हजारीबाग से चतरा भामाशाह की जयंती कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी बीच गिद्धौर मुख्य चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी, लखन दांगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार राणा सहित अन्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment