Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

किसान विकास मोर्चा के बैठक में लिए गए कई आवश्यक निर्णय

On: April 26, 2023 11:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

मयूरहंड(चतरा): मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के सिंदुवारी गुरुद्वारा में बुधवार को किसान विकास मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अर्जून प्रसाद सिंह व संचालन सचिव नवल किशोर सिंह ने किया। बैठक में दस पंचायतों के किसान विकास मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में संस्था का रजिस्ट्रेशन कराने के साथ किसानों के हित की चर्चा की गई। साथ ही बताया गया की प्रखंड सेे महज चार किलोमीटर की दूरी पर हजारीबाग जिले के गोरीया फार्म में बिरसा कृषि बीज अनुसंधान विश्व विद्यालय अवस्थित है। जहां कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत किस्म के बीज तैयार किए जते हैं, पर इसका लाभ क्षेत्र के किसानों को नहीं मिल पाता है। किसानों का इसका लाभ मिले इसके लिए किसान विकास मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री एवं उपायुक्त से मुलाकात कर ध्यानाकर्षण कराने के साथ बीज मुहैया कराने की मांग करेंगे। इसके लिए पांच सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह, महासचिव शिव कुमार सिंह, सचिव नवल किशोर सिंह, मीडिया प्रभारी सुभाष सिंह एवं हिमांशु सिंह को शामिल किया गया। जो शनिवार को जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त को मांग पत्र सौपेंगे। अगली बैठक बारह मई को सिंदुवारी गुरुमठ में आयोजित की जाएगे। मौके पर उप सचिव रामचंद्र सिंह, अनिल सिंह, दयानंद सिंह, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सुबोध सिंह, रामरक्षा सिंह, अजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment