Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरकारी नौकरी से मर्डरर बन गई प्रेमिका, नए प्रेमी के सह पर पूर्व प्रेमी की हत्या कर जलाया शव, एक वर्ष बाद हुई गिरफ्तार

On: April 6, 2025 11:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्यार और बेवफाई का अंत मर्डर से, दो सरकारी टीचरों को पुलिस ने नितेंद्र हत्या मामले में किया गिरफ्तार

16 महीने पहले राजस्थान के फलौदी जिला अंतर्गत देचू कस्बा में एक नर कंकाल का सिर मिलने पर पुलिस ने जांच प्रारंभ की। उस समय पुलिस ने कंकाल की डीएनए जांच करवाई थी, जिससे पता चला कि नर कंकाल चूरू निवासी नितेंद्र की है, जो जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उस समय मृतक के पिता ने अपहरण के बाद नितेंद्र की हत्या होने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दिसंबर 2023 में शुरू हुए इस केस की जांच करते-करते पुलिस ममता मीणा और जयकरण मीणा तक पहुंची और अप्रैल 2025 में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में बीती शुक्रवार को पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

प्यार और बेवफाई का अंत मर्डर से

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ममता मीणा कुछ समय पहले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जयपुर में कर रही थी। इसी क्रम में उसकी दोस्ती नितेंद्र राज से हुई और बाद में प्यार में बदल गई। लेकिन प्रेम कहानी पर ब्रेक उस वक्त लगा जब ममता को नागौर के एक सरकारी स्कूल में टीचर की नौकरी लगी। इसके बाद ममता का अफेयर देचू के सरकारी स्कूल में पदास्थापित शिक्षक जयकरण से प्रारंभ हुई। दोनो एक ही गांव केनिवासी थे, ऐसे में उनकी पहले से ही जान पहचान थी, जो प्यार में बदल गई। इसी क्रम में नए प्रेमी को पुराने प्रेमी नितेंद्र के बारे में पता चला, तो उसने ममता के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसी योजना के तहत ममता ने कॉल करके नितेंद्र को जोधपुर बुलाया और पहुंचते ही महिला ने जयकरण के साथ मिलकर उसका अपहरण कर गाड़ी में डालकर दोनों उसे देचू लाए। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को जला दिया। लेकिन कुछ समय बाद कंकाल के सिर को कुत्तों ने खोदकर बाहर निकाल दिया, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ और जांच शुरू हुई। जांच के दौरान पुलिस को नितेंद्र की मोबाइल जैसलमेर जाने वाली बस में मिला। जिसमें लास्ट कॉल ममता के नंबर से ही था। इसके बाद पुलिस ने ममता के कॉल रिकॉर्ड चेक कराए, तब जाकर ममता और उसके नए प्रेमी जयकरण को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाईवे पर भीषण तबाही: दो बसों की सीधी भिड़ंत के बाद भड़की आग, 7 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

इटखोरी महोत्सव-2027 को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी शुरू: उपायुक्त ने की हाई-लेवल बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

कोल रोड निर्माण पर आर-पार: वृंदा मोड़ पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, 5 जून से चक्का जाम की चेतावनी; दूसरी ओर जमीन दाता रैयतों ने विरोध को बताया निजी स्वार्थ

पुलिस की बड़ी चोट: ₹4.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट से खुलेगा सिंडिकेट

सीसीएल कोल रोड निर्माण पर चला रैयतों का बुलडोजर: जमीन पर जबरन काम का आरोप, चंद्रगुप्त विस्थापित मोर्चा ने ठप कराया काम

₹55 लाख के स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में भारी खेल: घटिया ईंट और मिट्टी वाले बालू से खड़ी हो रही दीवारें, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जुटे झारखंड आंदोलनकारी: संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन, 10 जून को सीएम आवास घेराव की रणनीति तैयार

जंगल से 522 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गैस सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश

भंडरा मवेशी बाजार में हंगामा: शादी के लिए रखे चोरी के 3 खस्सी बेचने आया युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

जनता मिलन कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

उपायुक्त की अध्यक्षता में नामांकन समिति की बैठक आयोजित

Leave a Comment