Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर जनसंपर्क कार्यालय में हुई बैठक, डीपीआरओ पलटू महतो ने कहा, मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति है सरकार की संवेदना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

लोहरदगा। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, लोहरदगा (सूचना भवन) में झारखण्ड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना, 2021 की जानकारी हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी पलटू महतो द्वारा योजना का लाभ लेने हेतु मीडियाकर्मियों को आवश्यक जानकारी दी गई। पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस/मीडिया को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है। मीडियाकर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति सरकार की गहरी संवेदना है। सरकार इस प्रतिबद्धता के तहत झारखण्ड राज्य में अपनी सेवा देने वाले पत्रकारों के लिए झारखण्ड राज्य राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किया गया है। वर्तमान में योजना का लाभ प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को दिया जा रहा है। इसके लिए मीडियाकर्मी के पास न्यूनतम पांच वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है। साथ ही, शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम स्नातक होना आवश्यक है जिनकी उम्र 21-60 वर्ष तक होनी चाहिए। योजना में पांच लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा/दुर्घटना बीमा का कवर दिया जा रहा है जिसकी प्रीमियम राशि का 80 प्रतिशत अंशदान राज्य सरकार और 20 प्रतिशत अंशदान मीडियाकर्मी का है। यह स्वास्थ्य बीमा एक वर्ष के लिए होगा, प्रत्येक वर्ष इसका रिन्युअल कराना होगा। स्वास्थ्य बीमा का लाभ बीमाधारक मीडियाकर्मी के साथ उसकी पत्नी या पति और उसके दो बच्चों एवं निर्भर संतान को मिलेगा। आश्रित बच्चों की उम्र 21 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। साथ ही, वे अविवाहित हों।  आवदेन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए राज्य के हेल्पलाइन नम्बर 0651-2282458/2281522 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में तकनीकी सहयोग एपीआरओ आशीष कुमार द्वारा दिया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में मीडियाकर्मी व जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मिगण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

पुलिस को बड़ी सफलता, 5 लाख का इनामी जेजेएमपी कमांडर गिरफ्तार

Leave a Comment