रांची। रायपुर से पूछताछ के लिए रांची लाने के दौरान गैंगस्टर अमन साव मंगलवार सुबह पलामू में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। गैंगस्टर अमन को पुलिस की टीम एनआईए के एम मामले में पूछताछ के लिए रायपुर जेल से रांची ला रही थी। इस क्रम में पुलिस का वाहन झारखंड के पलामू के चौनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधारी ढोड़ा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मौका पाकर गैंगस्टर अमन साव पुलिस से हथियार छीनकर भागने लगा। उसके बाद पुलिस ने उस पर गोली चलाई, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गैंगस्टर अमन का नाम हाल ही में रांची के कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा और हजारीबाग एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव पर हुई गोलीबारी में आया था। इसी सिलसिले में उससे पूछताछ के लिए रांची लाया जा रहा था। झारखंड विधानसभा में लॉ एंड का ऑर्डर का ममाल गरमाया था। विधायक सीपी सिंह ने झारखंड के डीजीपी की कार्यशैली पर उंगली उठाई थी। ज्ञात हो कि डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रांची और हजारीबाग में हुई गोलीबारी पर मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अमन साव जेल में ही रहकर अपना धंधा चलाता है। अमन साव पर हत्या, रंगदारी समेत सौ से अधिक मामले दर्ज हैं। अमन साव के खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों के कई थानो में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। पलामू में एक दर्जन से भी बड़े आपराधिक घटनाओं के मामले में भी अमन के खिलाफ केस दर्ज है।
NIA के मामले में रांची लाया जा रहा थाः एसपी पलामू
उपरोक्त मामले में पुलिस अधीक्षक पलामू रेशमा रमेशन ने मीडिया को बताया कि अमन साहू को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के एक मामले में रायपुर से रांची लाया जा रहा था। अमन को ले जा रहा वाहन चौनपुर के पास पहुंचा, तो अपराधियों ने उस पर घात लगाकर हमला किया। बम विस्फोट किया और गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान गैंगस्टर ने एसटीएफ के एक जवान से इंसास राइफल छीन ली और भागते समय उस पर गोली चला दी। जिसके बाद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे मार गिराया। इस दौरान गिरोह के अन्य सदस्य मौके से भाग गए। एसपी ने बताया कि इस घटना में घायल एसटीएस जवान को इलाज के लिए चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। वहीं आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमआर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया।


















Total Users : 1230314
Total views : 3081550