Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा में अलविदा नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, नमाजियों ने देश में अमन चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, पुलिस रही मुस्तैद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
भंडरा(लोहरदगा)। भंडरा प्रखंड में अलविदा जुमा की नमाज़ को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में शुक्रवार को खासा उत्साह नजर आया। दोपहर को भंडरा के जामा मस्जिद, कुम्हारिया, तेतारपोका, मसमानो, अम्बेरा सहित क्षेत्र की तमाम मस्जिदों में नमाज के लिए रोजेदारों और नमाजियों की भीड़ जुटी रही। इबादत कर नमाजियों ने देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भंडरा प्रभारी गौतम कुमार अपने दल बल के साथ  मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।अलविदा जुमा की विशेष नमाज शुक्रवार को भंडरा जामा मस्जिद में हुई। दोपहर 1 बजे से ही नमाजियों का आना शुरू हो गया था मुस्लिम समाज में जुमे की नमाज को लेकर काफी उत्साह था। धूप और गर्मी की फिक्र किए बिना छोटे बच्चे भी काफी संख्या में मस्जिद पहुंचे। अपनी तकरीर में समुचित क्षेत्र सहित पूरे देश में अमन चैन तरक्की और खुशहाली की दुआ की। उन्होंने नफरत समेत सारी बुराइयों को समाप्त करने और नेकी की राह पर चलने की सीख दी। कहा कि इंसानियत से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं आपस में भाईचारा की भावना से ही मुल्क की जनता हर तरह से सुरक्षित रहेगी। उन्होंने बुरी सियासत से बचने की सीख दी। मौके पर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि जुमा की नमाज शांति चैन से सम्पन्न कराने को लेकर प्रत्येक मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment