Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शहीद पांडेय गणपत राय के 165 वे शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
भंडरा (लोहरदगा)। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर नायक शहीद पांडेय गणपत राय का 165 वे शहादत दिवस के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिधियों एव सामाजिक कार्यकर्ताओ  ने शहीद के पैतृक गांव भौरों मे स्थित  शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें  श्रद्धांजलि दी । मौके पर पूर्व जिप सदस्य शामिल उरांव ने कहा कि शहीद पांडे गणपत राय के बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। आने वाली पीढ़ी के लिए वे हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। अंग्रेज़ों के खिलाफ विद्रोह करने वाले अमर वीर शहीद पाण्डेय गणपत राय जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन। सामाजिक कार्यकर्त्ता व भाजपा नेता बालकृष्णा सिंह ने कहा की देश की आजादी की लड़ाई में झारखंड के सैकड़ों सपूतों ने अपना उल्लेखनीय योगदान दिया था और शहीद भी हुए थे। इन शहीदों में पांडेय गणपत राय भी थे, जिनका नाम बड़े गर्व से याद किया जाता है। उन्होंने ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नेतृत्व में आजादी के दीवानों के सेनापति के रूप में काम किया इथा और छोटानागपुर में अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थीं। इस मौके पर भौरों मुखिया सुमंती उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण सिंह, परमानंद प्रजापति कल्याण पन्ना कृष्णा उरांव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment