Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में ईद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, डीसी ने कहा शांति व सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार 

On: April 21, 2023 1:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
लोहरदगा में ईद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, डीसी ने कहा शांति व सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार
लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद की अध्यक्षता में ईद-2023 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला परिषद स्थित सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सभी प्रखण्डों से जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। उपायुक्त ने कहा कि कि बीते माह लोहरदगा जिला में पर्व-त्यौहार काफी सौहार्द्रपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाये गये जिसमें शांति समिति की पूरी टीम का योगदान रहा। सभी कार्यक्रम अच्छी तरह संपन्न हुए। प्रत्येक त्यौहार में लोहरदगा जिला ने एक मिसाल कायम किया। ईद शांति का पैगाम देने वाला त्यौहार है। इस त्यौहार को भी शांति व सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाएं। पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार ने कहा कि बीते एक वर्ष से लोहरदगा जिला मेें पर्व-त्यौहार काफी शांतिपूर्ण तरीके से मनाये गये जिसके सभी बधाई के पात्र हैं। आप सभी ने एक-दूसरे का विश्वास हासिल किया और प्रशासन का भी। छोटी-छोटी सूचनाएं सही समय पर सभी जगह से मिलती रहीं जिसके कारण सभी चीजें ठीक रहीं। ईद खुशियों का त्यौहार है। सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर आप सभी नियंत्रण रखें। लोहरदगा जिला प्रशासन हमेशा आपके सहयोग के लिए तत्पर है। बैठक में उप विकास आयुक्त समीरा एस ने ईद की सभी को बधाई दी और ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। अनुमण्डल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने बीते माह त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके मनाये जाने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया और ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने की अपील की।पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी प्रखण्डों में फ्लैग मार्च कराये जाने का निदेश दिया गया। बैठक में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) परमेश्वर प्रसाद, सभी कार्यपालक दण्डाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी के साथ-साथ अंजुमन इस्लामिया, महावीर मंडल के सदस्य, प्रखण्ड स्तरीय शांति समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।
बॉक्स
*सदस्यों ने रखी अपनी बात*
सभी प्रखंडों से आये शांति समिति के सदस्यों ने बैठक में अपने-अपने प्रखंडों की बात रखी। इस दौरान सभी के द्वारा आश्वस्त किया गया कि ईद-2023 शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायी जाएगी। सभी के द्वारा विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या से अवगत कराया गया और शिकायत निवारण की मांग की गई। उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, लोहरदगा को निदेश दिया गया कि शिकायत प्राप्त करने के लिए सभी प्रखंडों में बेहतर मैकेनिज्म डेवलप किया जाय ताकि आमजनों की शिकायतें सही मंच तक आ सकें। सेन्हा में ‘द रियल इंडिया डेवलपमेंट प्रोग्राम’ के नाम पर अमुख व्यक्ति द्वारा से लोगों रुपये लिए जाने के बिंदु पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी सेन्हा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई किये जाने का निदेश दिया। बैठक में अंजुमन इस्लामिया, लोहरदगा की ओर से बताया गया कि जिला में ईद की नमाज ईद के दिन सुबह 7.30 बजे से 8.30 के बीच विभिन्न मस्जिदों पढ़ी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव 17 मार्च क़ो 

दो दिवसीय “अखड़ा आलाप” साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव का हुआ शुभारंभ

खदान हादसा: 7 मौतों के मामले में चार अधिकारियों पर मुकदमा

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को दिया अंजाम

तेज रफ्तार बाइक हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोट, मौके पर ही तोड़ा दम

विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर उठ रहे सवाल! सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी जूझ रहे ग्रामीण

टीबी उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय बैठक, मरीजों की नियमित जांच, उपचार और जागरूकता अभियान तेज करने का निर्देश

जहर खाने से नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मनरेगा योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

निजी स्कूल की लापरवाही से छात्र घायल, ओवरलोड सवारी वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से जख्मी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक आयोजित, जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

Leave a Comment