कैरो / लोहरदगा : मुस्लिम धर्मावलम्बियों का सबसे पाक व पवित्र त्योहार ईदुल फितर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्षोउल्लास जे साथ आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। कलेंडर के अनुसार 22 अप्रैल 2023 को ईद का त्यहार मनाया जाएगा जबकि शुक्रवार को चाँद दिखेगा तब और अगर शुक्रवार को चांद नही दिखता है तो और शनिवार को चाँद दिखता है तो ईद का त्योहार रविवार 23 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा ईद की नमाज अदा करने को लेकर समय तय कर ली गई है कैरो ईदगाह कमेटी के सदर मुबारक हुसैन ने बतलाया की कैरो ईदगाह में ईद के दिन सुबह 8 बजे,हनहट के सदर अतीक अहमद ने बताया कि हनहट ईदगाह में सुबह 7.30 बजे,गराडीह अंजुमन के सदर नेसार खान ने बतलाया कि गराडीह ईदगाह में सुबह 7.30बजे,गितिलगढ़ के सदर अफरोज अंसारी ने बतलाया कि गितिलगढ़ मस्जिद में सुबह 7 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी इसी तरह नरौली,चरीमा,नगजुआ,अम्बवा, नगड़ा आदि मुस्लिम गांव के ईदगाहों व मस्जिदों में सुबह 7 बजे लेकर 8 बजे के बीच ईद की नमाज अदा कर ली जाएगी।
कैरो में ईद की नमाज के समय तय
By Anita Kumari
On: April 21, 2023 12:53 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1128010
Total views : 2949624