Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गणतंत्र दिवस के पूर्व संविधान गौरव दिवस मनाना है: विनय लाल वरिष्ठ भाजपा नेता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला: गणतंत्र दिवस के पूर्व संविधान गौरव दिवस मनाना है। उक्त वक्तव्य गुमला जिला अध्यक्ष विनय लाल ने शनिवार 18 जनवरी को गुमला पर्यटन भवन परिसर में भाजपा जिला गुमला के जिलाध्यक्ष सहित जिला महामंत्री सभी मण्डल के अध्यक्ष, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इसके अलावे जिलाध्यक्ष ने सभी को अपने मण्डल में आगामी 26 जनवरी के पूर्व दिन को सभी मंडलों के दलित बस्ती में बड़े जोर-शोर से संविधान गौरव दिवस मनाने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे देश में विपक्षी दलों ने भाजपा पर संविधान बदल देने का झूठा प्रचार फैलाने का काम किया जबकि कांग्रेस ने ही जबतक वह सत्ता में रहा कभी भी अम्बेडकर जी को भारत रत्न नहीं दिया, और जब जब सत्ता में रहे वो संविधान को अनेकों बार संसोधन कर बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करते रहे, बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष अनुपचन्द्र अधिकारी ने अपने सबोधन में कांग्रेस पर 90 बार चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त कर संविधान की धज्जियाँ उड़ाने का आरोप लगाया, वरिष्ठ नेता विनोद कुमार ने सदस्यता अभियान को सभी मंडलों को आगामी 30 जनवरी तक समय पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहण करते हुए पूरा कर लेना है, प्रत्येक मंडलों को अपने अपने मंडलों के सभी बूथों से सभी सदस्य को सदस्य बनना है, और जो भी कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाया लेगा वही सक्रिय सदस्य कहलायेगा और प्रत्येक बूथ से कम से कम दो दो सक्रिय सदस्य कहलायेगा। वरिष्ठ नेता भूपन साहू ने विपक्षी दलों पर संविधान बदल देने का बात कह कर भाजपा को बदनाम करने का आरोप लगाया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री यशवंत सिंह ने, एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष निर्मल गोयल ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष विनय लाल के अलावे संविधान गौरव दिवस के जिला संयोजक अनुपचन्द्र अधिकारी, सह संयोजक पायल तिवारी, जिला महामंत्री यशवंत सिंह, सदस्यता अभियान-24 के जिला संयोजक सागर उरांव, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल गोयल, वरिष्ठ नेता भूपन साहू, विनोद कुमार, गायत्री देवी, दामोदर कसेरा, जिला मंत्री संजय कुमार साहू, रामचरित्र सिंह, पप्पू लाल गुप्ता, दिनेश चौधरी, योगेंद्र सिंह, कर्मपाल सिंह, नरेश सिंह, हरिशंकर शाही, लक्ष्मी यादव, शम्भू नायक, सुरेश भगत, संतोष देवघरिया, बुधराम नायक के अलावे अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment