Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिस स्तरीय खनन टास्ट फोर्स के बैठक में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के रोक थाम पर हुई चर्चा

On: January 13, 2025 8:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, जिला परिवहन पदाधिकारी इन्द्र कुमार, सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम जिले में बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध बालू के खनन परिवहन व भंडारण में संलिप्त लोगों के ऊपर कार्रवाई करें। साथ ही कहा वैसे क्षेत्र जहां अवैध बालू का भंडारण किया जा रहा है, वहां के स्थानीय कर्मी या पदाधिकारी कार्रवाई के लिए इसकी सूचना नहीं देते हैं या उनके द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरती जाती है तो कार्य के प्रति उदासीन रवैयों वाले कर्मियों पदाधिकारियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में अवैध खनन परिवहन व भंडारण ना हो यह सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने पूर्व के खनन टास्क फोर्स की बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन का बिंदुवार समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024 से 2025 दिसंबर माह तक अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध 67 प्राथमिकी दर्ज की गई है। अवैध परिवहन में 147 वाहन जब्त किए गए हैं। जुर्माना राशि के रूप में कुल 2290232 रुपया की वसूली की गई है। आम्रपाली परियोजनान्तर्गत सीटीओ में निहित सभी शर्तों का अनुपालन सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु महाप्रबंधक, आम्रपाली को निदेशित किया गया। समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक, आम्रपाली द्वारा बताया गया कि टैंकरों एवं अन्य माध्यमों से सड़क पर पानी का छिड़काव नियमित किया जाता है इसके अलावे एक रोड स्वैपिंग मशीन है जो कि समय समय पर इसका भी इस्तेमाल किया जाता है। इसपर उपायुक्त ने  परियोजनान्तर्गत 02 अन्य रोड स्वैपिंग मशीन की क्रय करने की बात कही साथ ही वाटर टैंकर पर जीपीएस लगाने और कंप्लायंस रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया। जिससे उक्त वाहनों पर निगरानी रखी जा सके। महाप्रबंधक, आम्रपाली को निदेश दिया गया कि किसी भी परिस्थितिम में बॉडी एक्सटेंडेड वाहनों को कोयला परिवहन हेतु अनुमति निर्गत नहीं करेंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी, चतरा को निर्देश दिया गया कि कोलियरी क्षेत्र में लगे बॉडी एक्सटेंडेड वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। समीक्षा में कार्रवाई संतोषजनक नहीं पाये जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों को विशेषकर सभी अचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को एक्टिव मोड में रहकर अपने क्षेत्रान्तर्गत अभियान में तेजी लाते हुए अवैध बालू, पत्थर, कोयला खनिज के मामले में अवैधकर्ता के विरूद्ध प्राथमिकी व नियमानुसार दण्ड राशि की वसूली की कार्रवाई करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया। जिला खनन पदाधिकारी, चतरा द्वारा सूचित किया गया कि 05 पत्थर खनन पट्टों की प्रशाखीय मापी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस पर उपायुक्त, चतरा द्वारा निदेशित किया गया कि शेष चालू पत्थर खनन पट्टों का माह-जनवरी, 2025 में पूर्ण कर मापी प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार

होमगार्ड बहाली में ठगी का प्रयास, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा आम जनता के लिए नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन  

Leave a Comment